34 यात्रियों की जान बचाकर खुद मौत से हार गया चालक,लोहाघाट में रोडवेज बस हादसे ने झकझोरा।

34 यात्रियों की जान बचाकर खुद मौत से हार गया चालक,लोहाघाट में रोडवेज बस हादसे ने झकझोरा।

लोहाघाट (चंपावत):- 03 जून 2026

चंपावत जनपद के लोहाघाट क्षेत्र से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मरोड़ाखान के समीप धारचूला से टनकपुर की ओर जा रही रोडवेज बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए बस को गहरी खाई में गिरने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया,लेकिन इस साहसिक प्रयास में चालक बेनीराम थ्वाल ने अपनी जान गंवा दी। बताया जा रहा है कि बस को नियंत्रित करने के दौरान चालक बस के टायर के नीचे आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के समय बस में करीब 34 यात्री सवार थे, जिन्हें चालक की सूझबूझ और त्याग के कारण सुरक्षित बचा लिया गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। एक तरफ 34 जिंदगियां सुरक्षित बच गईं, तो वहीं अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए चालक ने अपनी जान कुर्बान कर दी। लोग चालक बेनीराम थ्वाल की बहादुरी और मानवता को सलाम कर रहे हैं।

फिलहाल चालक के शव को उप जिला अस्पताल लोहाघाट की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस और प्रशासन हादसे की जांच में जुटा हुआ है। वहीं, अपनी जान देकर 34 परिवारों के चिराग बुझने से बचाने वाले चालक ने आखिरी सांस तक अपना फर्ज निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!