बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोपो से घिरें BKTC के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल सस्पेंड।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोपो से घिरें BKTC के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल सस्पेंड।

चमोली:-07 जुलाई 2026

बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण में धामी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में निजी सचिव के पद पर तैनात प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।प्रमोद नौटियाल पर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, जिनकी जांच फिलहाल जारी है।

बीकेटीसी के CEO सोहन सिंह राँगड़ ने बताया कि मामले की जांच के लिए बीकेटीसी द्वारा गठित चार सदस्यीय जांच समिति लगातार साक्ष्य जुटाने और संबंधित पक्षों से जानकारी लेने में जुटी है।समिति पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है।उन्होंने बताया कि आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा संबंधित आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच कराई जा रही है,ताकि यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो उसके अनुरूप कार्रवाई की जा सके।

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यदि आवश्यकता महसूस हुई तो इस पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एजेंसी से भी जांच कराई जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला सामने आने के बाद प्रदेश में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।अब सभी की निगाहें जांच समिति की रिपोर्ट और उसके आधार पर होने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!