वॉटर पार्क घूमने निकली एक नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला आया सामने।

वॉटर पार्क घूमने निकली एक नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला आया सामने।

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)-08 जुलाई 2026

सहेली के साथ वॉटर पार्क घूमने निकली एक नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि उसकी सहेली के मुंहबोले भाई और उसके चाचा ने पहले उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और फिर होटल के कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। बाद में दो अन्य युवकों ने भी उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने होटल से ही किसी तरह परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रूद्रपुर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी सोमवार को अपनी एक सहेली के साथ वॉटर पार्क जाने के लिए निकली थी। रास्ते में सहेली का मुंहबोला भाई अपने चाचा के साथ बाइक पर मिला। दोनों ने सहेली को ऑटो से आने को कहा और पीड़िता को अपनी बाइक पर बैठाकर वॉटर पार्क ले गए। सहेली वहां पहुंची या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोप है कि इसके बाद वे पीड़िता को एक होटल में ले गए, जहां उसे बेसुध कर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दो अन्य लोग और वहां पहुंचे और उन्होंने भी किशोरी से दुष्कर्म किया। ये अन्य दो लोग कौन हैं, पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है।

सुबह जब उसको होश आया तो उसने किसी की मदद से अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया और इसके बाद परिजन उसे होटल से घर लेकर पहुंचे जहां पीड़ित ने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई। पहले महिला ट्रांजिट कैंप पहुंची। जहां से उन्हें कोतवाली रुद्रपुर भेज दिए गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी। कोतवाली में मौजूद महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के प्राथमिक बयान दर्ज और उसका मेडिकल कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!