सफाई शुरू:-अपराधियों के खिलाफ नैनीताल जिला प्रशासन का सख्त एक्शन,पटाखा’ समेत 4 कुख्यात जिला बदर।

सफाई शुरू:-अपराधियों के खिलाफ नैनीताल जिला प्रशासन का सख्त एक्शन,पटाखा’ समेत 4 कुख्यात जिला बदर।

नैनीताल:-12 जुलाई 2026

जनपद में अपराधियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कुख्यात अपराधियों को छह माह के लिए नैनीताल जिले की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं। वहीं समीक्षा के बाद तीन लोगों के खिलाफ चल रही गुंडा एक्ट की कार्रवाई समाप्त कर दी गई।

जिला बदर किए गए अपराधियों में रोहित पांडे (रामनगर), देव सिंह जाटव (मल्लीताल), गौरव मेहंदी रत्ता (हल्द्वानी) और हिमांशु पंत उर्फ ‘पटाखा’ (हल्द्वानी) शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी समेत कई गंभीर धाराओं में अनेक मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन का कहना है कि इनकी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है।वहीं चंदन टाकुली, विश्वनाथ और जीवन कनवाल के खिलाफ चल रही गुंडा एक्ट की कार्रवाई समीक्षा के बाद समाप्त कर दी गई।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!