गैरसैंण की नैल-खनसर,फरकंडे व रिखौली की सडकें मलवा आने से रही बाधित।

गैरसैंण की नैल-खनसर,फरकंडे व रिखौली की सडकें मलवा आने से रही बाधित।

गैरसैंण:-04 अगस्त 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला.

विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत बुंगीधार मेहलचौरी बच्छुवाबाण (बीएमबी) सड़क मार्ग माईथान बाजार से आगे झूमाखेत बैंड व नैल के बीच बार-बार हो रहे भूस्खलन से बाधित हो रहा है। जिससे परेशान टैक्सी संचालक जान जोखिम में डाल खुद ही सडक की सफाई कर किसी तरह यात्री वाहनों को निकाल रहे हैं ।सडक बाधित होने से उपचार को जाने वाले मरीजों के साथ ही दूर जाने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं । सोमवार रात हुई भारी बरसात के चलते झूमाखेत बैंड,गैरसैंण-फरकंडे व गैरसैंण-रिखोली मोटर मार्गों पर मलवा आने से मंगलवार सुबह 2-3 घंटे यातायात ठप रहा।

इस दौरान बीएमबी मोटर मार्ग बंद होने से माईथान,मेहलचौरी,गैरसैंण सहित दिल्ली देहरादून की तरफ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गिरते मलवे के बीच यात्रियों ने जानजोखिम में डालकर वाहनों में रखे फावडों से खुद ही मलवा हटाया और गाड़ियों को धक्का मार कर किसी तरह निकाल आगे के सफर पर निकले।

सूचना के तीन घंटे बाद ही लोक निर्माण विभाग का जेसीबी मौके पर पहुंच पाया।सहायक अभियंता आलोक हटवाल ने बताया की गैरसैंण डिवीजन में तीन जेसीबी मशीनें तैनात हैं। जिन्हें पांडुवाखाल मेहलचौरी व गैरसैंण में रखा गया है। जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में मार्ग बाधित होने की सूचना पर भेजा जाता है।

सडकों के बाधित होने पर जिला पंचायत सदस्य बच्चछुवाबाण अनीता रावत ने कहा की विभाग के पास जेसीबी की संख्या कम होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क खोलने में देरी हो रही है, जिसको लेकर मामला जिल पंचायत की बैठक में रखा जाएगा।

उल्लेखनीय की विकासखंड गैरसैंण का क्षेत्रफल अत्यधिक है। जिसमें माईथान ,कुनीगाड, रोहिडा ,पंचाली ,मटकोट, फरकंडे ,भराडीसैंण ,आदिबद्री व नंदासैंण क्षेत्र की लगभग 4 दर्जन से ज्यादा ग्रामीण सड़क मार्ग शामिल हैं। जिनके संचालन के लिए विभागीय स्तर पर जेसीबी की पर्याप्त संख्या न होने से कई बार बाधित सडकें समय पर नहीं खुल पा रही हैं,जिससे उपचार के लिए जाने वाले मरीजों के साथ ही दिल्ली,देहरादून जैसे दूर जाने वाले ग्रामीण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पडता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!