बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

मंदिर परिसर में असभ्य हरकत करने वाले तीन युवकों को भी पुलिस ने लिया हिरासत में।

चमोली:- 04 अगस्त 2026

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बद्रीनाथ पुलिस ने 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया तो वहीं मंदिर परिसर में असभ्य हरकत करने वाले तीन युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बद्रीनाथ धाम की पवित्रता एवं चारधाम यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली बद्रीनाथ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस द्वारा बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने भृगुधारा गुफा जाने वाले पैदल मार्ग पर घेराबंदी करते हुए एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तर किया है.जिसकी पहचान सुरेन्द्र सिंह 75 वर्ष, के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा बताया गया कि,गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से बरामद 25 लीटर अवैध कच्ची शराब को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर उसके विरुद्ध थाना बद्रीनाथ पर मु.अ.सं. 10/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है व अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरी और पुलिस टीम द्वारा मंदिर परिसर के समीप पंजाब निवासी तीन युवकों को सार्वजनिक स्थान पर असभ्य एवं अशोभनीय हरकतें करते हुए पाया गया. श्रद्धालुओं की आस्था एवं धाम की गरिमा को देखते हुए तीनों युवकों को कोतवाली लाया गया तथा उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई. पुलिस ने धाम की मर्यादा के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि,धाम की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी।

बता दें कि इससे पूर्व में भी चैकिंग के दौरान एक वाहन से अलग-अलग पैकेटों में रखा गया लगभग 12 किलो से अधिक चिकन व मछली का मांस व शराब की बोतलें बद्रीनाथ पुलिस द्वारा बरामद की गई थी। बताते चलें कि,बद्रीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मांस व मदिरा का सेवन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है.ऐसे में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री को धाम क्षेत्र में लाना धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ स्थानीय नियमों का भी उल्लंघन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!