हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, नौकरी पर निकली शीबा को स्कूल बस ने कुचला, घर पहुंची मौत की खबर।

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, नौकरी पर निकली शीबा को स्कूल बस ने कुचला, घर पहुंची मौत की खबर।

हरिद्वार:-13 अगस्त 2026

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में ऊंचे पुल पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। महिला सुबह घर से नौकरी के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में एक स्कूल बस की चपेट में आने के बाद उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतका की पहचान शीबा, निवासी शेरकोट, बिजनौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शीबा रोजमर्रा की तरह सुबह काम पर जाने के लिए निकली थी। वह ज्वालापुर के ऊंचे पुल से गुजर रही थी, तभी पीछे से आई एक स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल वाहन एक निजी स्कूल की बस बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से निकल गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हादसे में शामिल स्कूल बस की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बस किस स्कूल की थी और दुर्घटना के समय उसे कौन चला रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके परिजनों में मातम छा गया। परिवार के लिए सबसे दर्दनाक बात यह रही कि जो शीबा सुबह नौकरी के लिए घर से निकली थीं, उनका शव ही वापस घर पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!