खाई में गिरी शिक्षकों की कार, मौके पर मची चीख-पुकार,अल्मोड़ा के चौखुटिया का मामला।

खाई में गिरी शिक्षकों की कार, मौके पर मची चीख-पुकार,अल्मोड़ा के चौखुटिया का मामला।

अल्मोड़ा:-06 अगस्त 2026

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में उड़ली खान के पास एक कार के खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार सवार सभी लोग शिक्षक थे, जो स्कूल से लौट रहे थे,लेकिन तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार,राजकीय इंटर कॉलेज धामदेवल में छुट्टी होने के बाद शिक्षक और शिक्षिकाएं प्रतिदिन की तरह कार से चौखुटिया लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार उडलीखान के पास पहुंची, ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और कार बेकाबू होकर सीधे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि खाई में गिरते समय कार ने दो बार पलटी मारी थी। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार को धामदेवल से शिक्षक कार (यूके-07 एफएच-1287) में सवार होकर चौखुटिया लौट रहे थे. उड़ली खान के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर संतुलन खो बैठा, जिससे कार पलटते हुए सड़क से नीचे जा गिरी। वाहन के गिरने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से घायलों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। हादसे में नवल किशोर पुत्र राजेंद्र प्रसाद, मोनिका आर्या पत्नी दिनेश चंद्र, हेमलता नेगी पत्नी जीवन नेगी और दीपचंद जोशी पुत्र गोपाल जोशी घायल हो गए। सीएचसी के चिकित्सकों के अनुसार दुर्घटना में चालक बृजेश सिंह को कोई चोट नहीं आई है. कार में सवार दो शिक्षक और दो शिक्षिकाओं को चोटें आई हैं। सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमजद खान ने बताया कि सभी चोटिल शिक्षक पूरी तरह से ठीक है सभी को अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका हेमलता नेगी के स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं,उप जिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल शिक्षकों का हालचाल जाना और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

फिर खुली 108 की पोल

दुर्घटना में घायल हेमलता नेगी के पति जीवन नेगी ने बताया कि चौखुटिया की 108 एंबुलेंस खराब पड़ी है जो चौखुटिया में नहीं है। उन्हें पहले बताया गया कि 108 द्वाराहाट से आ रही है फिर बताया कि भिकियासैंण से आएगी फिर तकनीकी खराबी बताकर स्याल्दे से एंबुलेंस आने की बात कही गई बाद में किसी तरह एक सरकारी एंबुलेंस भेजी गई सभी चोटिल शिक्षकों को चौखुटिया अस्पताल लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!