गैरसैंण में आधार सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ,विधायक अनिल नोटियाल ने किया उद्धघाटन।

गैरसैंण में आधार सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ,विधायक अनिल नोटियाल ने किया उद्धघाटन।

गैरसैंण-14 अगस्त 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत.

लंबे समय व इंतजार के बाद क्षेत्रवासियों की गैरसैंण में आधार सेंटर खोले जाने की मांग आज पूरी हो गयी है.क्षेत्रीय विधायक अनिल नोटियाल ने आज गैरसैंण में आधार सेवा केंद्र का उद्धघाटन किया,जिससे अब क्षेत्रीय जनता को नया आधार बनवाने व बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

आज गुरुवार को गैरसैंण तहसील मुख्यालय के ब्लॉक सभागार के समीप नए आधार सेवा केंद्र का विधिवत उद्धघाटन कर दिया गया। इस नए केंद्र के शुरू होने से जहां क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा तो वहीं,अब आधार से जुड़ी अधिकांश सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर सी.एस.सी सेंटर के मैनेजर अमित बिष्ट ने बताया कि,नए आधार केंद्र में आधार कार्ड का नया नामांकन कराने के साथ-साथ नाम, पता,जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक विवरण अपडेट कराने की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि,केंद्र के माध्यम से क्षेत्रवासियों को आधार से संबंधित सभी सेवाओं के साथ-साथ सीएससी (CSC) द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न डिजिटल एवं जनसेवा सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सकेगा।

अमित बिष्ट ने बताया कि केंद्र पर आम नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र अब स्थायी आधार सेवा केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है और क्षेत्र के लोगों को नियमित रूप से आधार एवं अन्य सीएससी सेवाओं का लाभ मिलेगा.उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की, कि वे आधार एवं सीएससी से संबंधित आवश्यक सेवाओं के लिए केंद्र का लाभ उठाएं।

बता दें कि,अब तक इन सेवाओं के लिए क्षेत्रीय लोग पोस्ट ऑफिस स्थित आधार केंद्र या फिर अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया जा रहे थे,जिससे क्षेत्रीय लोगों को अतिरिक्त यात्रा खर्च व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.जिसमे खासकर बुजुर्ग,महिलायें व दिव्यांग नागरिकों को कठनाईयों का सामना करना पड़ता था।

उद्घाटन समारोह में मौजूद विधायक अनिल नोटियाल ने कहा कि आधार आज हर सरकारी योजनाओं से जुड़ा हुआ है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर आधार केंद्र खुलने से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं जिसमे बैंकिंग सेवाओं,पेंशन,छात्रवृत्ति और अन्य लाभकारी योजनाओं का फायदा लेने में आसानी होगी।कहा कि,ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर आधार अपडेट नहीं होने के कारण कई लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पाता था। अब यह समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

आधार संबंधी कार्य के लिए सीएससी केंद्र पहुंची गैरसैंण निवासी आरती, अनिता, हिमांशु व रघुवीर ने कहा,कि,अब आधार से जुड़े सारे काम एक ही जगह पर हो जाएंगे,जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी।कहा कि आज के समय में आधार हर जरूरी काम का हिस्सा है, इसलिए लोकल स्तर पर यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी। इस दौरान 10 लोगों ने अपने आधार संबधी कार्य करवाये।

उद्धघाटन के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत,ज्येष्ठ प्रमुख लीलाधर जोशी,पृथ्वी बिष्ट,कस्तूरबा झिंक्वाण,हिमांशु साह,महावीर कंडारी,कुलदीप पंवार सहित स्थानीय जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!