कैबिनेट मंत्री व विधायक फहराएंगे विधानसभा भराड़ीसैण में झंडा,ब्रिगेडियर बढ़ाएंगे युवाओं का जोश।
गैरसैंण में नगर पंचायत द्वारा 10 किलोमीटर की मैराथन होगी आयोजित।
गैरसैंण:-14 अगस्त 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में 15 अगस्त के अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी और विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल द्वारा झंडा फहराया जाएगा। वहीं इस अवसर पर सेंट्रल कमांडेंट गढ़वाल राईफल विनोद नेगी हेलिपेड के समीप आयोजित होने वाले पूर्व सैनिकों के मिलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.वहीं,गैरसैंण नगर पंचायत द्वारा आजादी के पर्व पर युवाओं में जोश बढ़ाने के लिए 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
गढ़वाल रेजीमेंट सेंटर लेंसडोन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी (विशिष्ट सेवा मेडल) भराड़ीसैंण में अगस्त माह में ही शुरू हुए यूथ फाउंडेशन द्वारा संचालित सेना भर्ती तैयारी शिविर में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानेंगे। वहीं यूथ फाउंडेशन के शिविर में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं में भी जोश भरने का काम करेंगे।
15 अगस्त के अवसर पर नगर पंचायत गैरसैंण द्वारा महिला व पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें उत्कृष्ट धावकों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया की मैराथन दौड सुबह 5 बजे रामलीला मैदान से होकर रसोईगाड तक जाएगी। जिसके बाद नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद सलियाणा में नवनिर्मित इंद्रमणि बडौनी पार्क का उद्घाटन व रामलीला मैदान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले महिला मंगल दलों को भी सम्मानित किया जाएगा।
