10 किलोमीटर मैराथन में गैरसैंण के मयंक ओर गोपेश्वर की दीपशिखा रही अव्वल,सलियाणा बैंड पर नवनिर्मित पार्क का हुआ उद्धघाटन।

10 किलोमीटर मैराथन में गैरसैंण के मयंक ओर गोपेश्वर की दीपशिखा रही अव्वल,सलियाणा बैंड पर नवनिर्मित पार्क का हुआ उद्धघाटन।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही निकाली गई तिरंगा यात्रा,स्वच्छता कार्यों को लेकर 26 महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन राशि वितरित।

गैरसैंण:-16 अगस्त 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला।

नगर पंचायत गैरसैंण द्वारा आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला ओर पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर मैराथन दौड का आयोजन किया गया.विजेताओं में शामिल गैरसैंण के मयंक व गोपेश्वर की दीपशीखा को सम्मानित किया गया।

नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे नगरवासियों,महिला मंगल दलों और युवाओं ने बाजार क्षेत्र में तिरंगा रैली निकालकर “भारत माता की जयकारे लगाए।इस अवसर पर रामलीला ग्राउंड पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कलाकार मृणाल रतूड़ी के साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से पूर्व भारी बारिश के बीच आयोजित हुई मैराथन दौड़ के सफल प्रतिभागियों को नगद धनराशि के साथ ही प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी व थाना अध्यक्ष मनोज सिरौला ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड शुरू करवायी। 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ चंद्र सिंह गढवाली चौराहे से शुरू होकर रसोईगाड के बाद रामलीला मैदान पर संपन्न हुई, जिसके प्रथम तीन विजेताओं को प्रस्सति पत्र, मैडल व 51सौ ,31सौ व 21सौ रूपये की नगद धनराशि दी गई।

पुरुषों की मैराथन दौड़ में गैरसैंण सलियाणा के मयंक गोपेश्वर के लक्ष्मण व कोलियाणा के हिम्मत जबकि महिला वर्ग की दौड़ में गोपेश्ववर की दीपशिखा व रोशनी ,घनडियाल की तानिया क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।पुरुषों की दौड़ में हिम्मत कोलियाणा ,विपिन गौड गैरसैंण ,दिव्यांशु मेहलचौरी, कपिल सलियाणा ,सचिन मरोड़ा ,राहुल नौगांव,आयुष सिलंगी,मनोज नौगांव जबकि, महिला दौड़ में नेहा मरोडा,पायल करिश्मा व सोनम ग्वाड तल्ला ,कविता व हिमानी मरोडा जबकि कक्षा तीन में पढ़ने वाले मरोड़ा गांव के प्रियांशु व अभिषेक को भी सांत्वना पुरस्कार के रूप में नगद धनराशि प्रदान की गई।

भारी बारिश के बीच मैराथन दौड में 80 से ज्यादा युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर नगर पंचायत गैरसैंण के अंतर्गत स्वच्छता के लिए बेहतरीन काम करने पर सभी 26 महिला मंगल दलों को 5 हजार रूपये की प्राथमिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के सलियाणा बैंड पर बने नवनिर्मित स्व. इंद्रमणि बडोनी पार्क का उद्घाटन भी किया गया। 20 लाख की धनराशि से बने पार्क में नोनीहालों के लिए झूला,फिसलपट्टी,सीसा,मेरी गो राउंड,खेल सुविधाओं के साथ ही नागरिकों के व्यायाम के लिए वॉकर,डबल ट्विस्टर,साइकलिंग मशीन,लेग प्रेस जैसे उपकरण भी स्थापित किए गए हैं।

सांस्कृतिक आयोजन के अवसर पर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मोहन भंडारी ने कहा कि आजादी का पर्व जहां बलिदानियों और क्रांतिकारियों के प्रति सम्मान का भाव जगाता है। वहीं अपने कर्तव्यों को याद करने का भी अवसर है। इस अवसर पर सभासद उमा ढौंडियाल,गोविंद सिंह,हरेंद्र सिंह ,पुष्पा देवी,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट,दान सिंह नेगी,सरोज शाह,मुकेश ढौंडियाल,लक्ष्मी देवी नगर पंचायत के कर्मचारियों में शामिल अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार,अभियंता अरुण राज ,नूतन गुरुरानी,सुरेंद्र रावत,राकेश रावत,सोनू तोपाल,पर्यावरण मित्र सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे ,महिला मंगल दलें शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!