गढ़वाल कमिश्नर कल पहुंचेंगे सूबे की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण,आनंद स्वरूप पूर्व में रह चुके हैं गैरसैंण के एसडीएम।

गढ़वाल कमिश्नर कल पहुंचेंगे सूबे की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण,आनंद स्वरूप पूर्व में रह चुके हैं गैरसैंण के एसडीएम।

गढ़वाल आयुक्त जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक।

गैरसैंण:-16 अगस्त 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत

गढ़वाल आयुक्त कल सोमवार को गैरसैंण पहुंचकर ब्लॉक सभागार में जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय समस्याओं व सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे.इस दौरान आयुक्त स्थलीय भ्रमण भी करेंगे।

खंड विकास अधिकारी गैरसैंण पवन कंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि,गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप सोमवार शाम साढ़े 4 बजे गैरसैंण पहुंचकर ब्लॉक सभागार में बैठक में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वो जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बता दें कि,आनंद स्वरूप का गढ़वाल कमिश्नर बनने के बाद ग्रीष्मकालीन राजधानी का यह पहला भ्रमण कार्यक्रम है।

बताते चलें कि,आनंद स्वरूप वर्ष 1999 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं, जिन्हें वर्ष 2010 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत किया गया था। राज्य गठन के बाद उनकी पहली नियुक्ति गैरसैंण में एसडीएम पद पर हुई थी। इससे पूर्व वे सचिव-खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा परियोजना निदेशक यूडीआरपीएएफ के पद पर कार्यरत थे। उन्हें विभिन्न विभागों में प्रभावी प्रशासनिक कार्यशैली एवं अनुभव के लिए जाना जाता है.उनका यह भ्रमण कार्यक्रम गैरसैंण के लिहाज से खास माना जा रहा है।

गैरसैंण पहुंचने से पूर्व गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में जनपद के आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए सोमवार, 17 अगस्त को दोपहर 11 बजे जिला कार्यालय सभागार गोपेश्वर में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी जाएंगी। वहीं, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण गोपेश्वर की बोर्ड बैठक भी आयुक्त गढ़वाल मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न विषयों एवं प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!