देहरादून के सहस्त्रधारा में नदी के तेज बहाव में बहकर हरियाणा की युवती की हुई मौत,घटना के समय युवती खिंचवा रही थी फोटो।

देहरादून के सहस्त्रधारा में नदी के तेज बहाव में बहकर हरियाणा की युवती की हुई मौत,घटना के समय युवती खिंचवा रही थी फोटो

देहरादून:-16 अगस्त 2026

देहरादून के सहस्त्रधारा में घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय युवती नदी के तेज बहाव में बह गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद थाना राजपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की।कुछ दूरी पर युवती को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती नदी किनारे फोटो खिंचवा रही थी, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना के मुताबिक, 15 अगस्त को कॉन्स्टेबल संदीप जोगीवाल ने चौकी आईटी पार्क को सूचना दी कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक युवती नदी में बह गई है। सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. युवती को तलाशने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।जानकारी मिली कि युवती नदी के बहाव के साथ बहकर सहस्त्रधारा के पास पहुंच गई है। इसके बाद पुलिस टीम, एसडीआरएफ जवानों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से नदी में तलाश अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवती को नदी से बाहर निकाला गया. युवती की हालत गंभीर होने के चलते उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल,देहरादून भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया।

थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि,मृतका की पहचान नेहा आर्य (28) निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आज 16 अगस्त को शव के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद युवती के शव को उसके परिजनों को सुपर्द कर दिया गया है। वहीं भारी बारिश के दौरान दून पुलिस लगातार अपील कर रही है कि नदियों के पास जाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!