जोतिर्मठ नगर क्षेत्र में फिर फैला भालुओं का आतंक,दहशत में लोग।

जोतिर्मठ नगर क्षेत्र में फिर फैला भालुओं का आतंक,दहशत में लोग।

चमोली:-23 अगस्त 2026
रिपोर्ट-रजपाल बिष्ट

जोशीमठ नगर क्षेत्र में भालुओं तथा अन्य जंगली जानवरों का फिर आतंक बढ़ने से लोग दहशत में आ घिर गये हैं। मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया।

नगर पालिका जोशीमठ क्षेत्र के तमाम इलाकों में एक बार फिर भालुओं का आतंक बढ़ गया है। आये दिन भालुओं द्वारा मवेशियों के साथ ही अन्य लोगों पर हमले किए जा रहे है। इससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह की अध्यक्षता में हुई बैंठक में मानव-वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया।

बैंठक में मौजूद नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ यश ढोबले ने कहा कि जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी। भालू प्रभावित वार्डो के सभासदों का कहना था कि वन्य जीव सुरक्षा के साथ साथ मानव सुरक्षा भी जरूरी है.इसलिए वन्य जीव संघर्ष को नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए। इससे मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं पर विराम लग सकेगा।

डीएफओ ने कहा कि वन विभाग की टीम लगातार भालू प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रही है। विभाग फिर गश्त का दायरा बढ़ायेगा। मानव तथा मवेशियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठायें जाएंगे। उनका कहना था कि सभी लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। इसके लिए जागरूकता अभियान पर भी जोर दिया गया।

बताते चले कि पिछले शीत काल में भी भालुओं ने नगर क्षेत्र में आतंक फैला दिया था। कई मवेशियों को निवाला बनाने के साथ ही कई लोग हमले के शिकार हुए थे। इससे लोग दहशत में जीने को विवश हुए थे। अब भालुओं के आतंक से लोग फिर चिंता में पड़ गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!