वायरल वीडियो के बाद हरकत में मंगलौर पुलिस- महिला से कथित दुष्कर्म और मारपीट का आरोप।

वायरल वीडियो के बाद हरकत में मंगलौर पुलिस- महिला से कथित दुष्कर्म और मारपीट का आरोप।

मंगलौर (रुड़की):-29 अगस्त 2026

रुड़की के मंगलौर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो और पीड़ित पक्ष की तहरीर का संज्ञान लेते हुए मंगलौर पुलिस ने महिला के साथ कथित दुष्कर्म और गंभीर मारपीट के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में दो व्यक्तियों पर महिला को जबरन दोपहिया वाहन से ले जाने और उसके साथ गंभीर अपराध व मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल से जुड़ी एक स्कूटी को भी साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लेकर जांच का हिस्सा बनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद मंगलौर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत के अनुसार,महिला को दो व्यक्ति कथित तौर पर जबरन दोपहिया वाहन पर बैठाकर ले गए और उसके साथ मारपीट तथा गंभीर अपराध किए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। घटनास्थल से संबंधित एक स्कूटी को भी पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर संज्ञान में लिया है। वहीं, घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार,महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद आरोपियों के साथ ही अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम, घटना के कारणों और आरोपों की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, पीड़ित पक्ष की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!