उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

देहरादून:-23 जुलाई 2026

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।देहरादून पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आशीष कुमार गुप्ता है, जो शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का सहायक प्रोफेसर है,आरोपी मूल रूप से शाकुम्भरी विहार सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 23 जुलाई को वीर माधव सिंह भण्डारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर विनय कुमार पटेल ने प्रेमनगर कोतवाली में लिखित तहरीर दी थी। विनय कुमार की तहरीर के अनुसार 8 जुलाई को विश्वविद्यालय को एक ई-मेल मिला था। तहरीर के अनुसार उस ई-मेल में तीन जुलाई को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग देहरादून में नियुक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हाट्सअप ग्रुप के जरिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किये जाने की जानकारी दी गई, जिसका परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो उन प्रश्नों में काफी समानता पाई गई। इस जानकारी के बाद विश्वविद्यालय के स्तर से आंतरिक जांच समिति गठित की गई। जांच के दौरान भी सामने आया है कि आरोपी सहायक प्रोफेसर ने परीक्षा से पूर्व छात्रों को आन्तरिक पोर्टल और व्हाट्सअप पर परीक्षा से सम्बन्धित समान प्रश्नों को साझा किया जाना प्रकाश में आया। देखा जाए तो शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नियुक्त सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता द्वारा छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता को भंग किया। इसीलिए पुलिस ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर विनय कुमार की तहरीर पर कोतवाली प्रेमनगर में आरोपी के खिलाफ धारा: 316, 318 (4), 61 (2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले को एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गंभीरता से लिया गया। पुलिस ने गवाहों के बयान, प्राप्त दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!