राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तराखंड को मिला अपना खेल विश्वविद्यालय।
हल्द्वानी:-29 अगस्त 2026
हल्द्वानी के गौलापार से उत्तराखंड के खेल जगत के लिए खुशखबरी सामने आई है।राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ भी किया गया। सरकार का दावा है कि क्रीड़ा विश्वविद्यालय प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और खेल शिक्षा का नया मंच उपलब्ध कराएगा।
उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान और बेहतर अवसर देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में पहुंचे और क्रीड़ा विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस दौरान विश्वविद्यालय के पहले शैक्षणिक सत्र का भी शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के खेल मंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और खेल जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि खेल विश्वविद्यालय का उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों की प्रतिभा को वैज्ञानिक तरीके से निखारने,आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और खेलों से जुड़े विभिन्न विषयों में उच्च शिक्षा के अवसर विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। उत्तराखंड पहले से ही कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को जन्म दे चुका है। लेकिन बेहतर खेल सुविधाओं और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों को अक्सर प्रदेश से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में हल्द्वानी के गौलापार में बनने वाला खेल विश्वविद्यालय प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा केंद्र साबित हो सकता है। विश्वविद्यालय के अस्तित्व में आने के बाद खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ खेल विज्ञान, फिटनेस, कोचिंग और खेल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी अध्ययन के अवसर मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि विश्विद्यालय के शुभारंभ से उत्तराखंड को खेल के क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।
खेल सचिव अमित सिन्हा ने बताया कि 12 हेक्टेयर भूमि में एडमिनिस्ट्रेटर बिल्डिंग और दो हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। लगभग 32 हेक्टेयर जमीन पर विश्विद्यालय का निर्माण होना है। जिसमें खेलो की 30 से अधिक गतिविधियां होंगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष ही एट्जेस्टिंग बिल्डिंग जो नेशनल गेम के दौरान तैयारी की गई थी जिसमें 8 क्लाश रूम, मेस और एक गर्ल्स हॉस्टल शुरू किया जाएगा। जिसमें तमाम अधिकारियों के डिन और प्रोफेसर के रुकने और बैठने की व्यवस्था भी है। उन्होंने बताया कि इसमें क्लासेज भी शुरू हो, दो ग्रेसवेशन कोर्स के साथ इसे शुरू किया जा रहा है। इसके अलगाव 8 पीजी डिप्लोमा कोर्स है। उन्होंने बताया कि भविष्य में स्पोर्ट्स पत्रकारिता डिप्लोमा कोर्स को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्पोर्ट्स कोचिंग में ऐसे ऐसे खेलो की शुरुआत की जाएगी जिसका उत्तराखंड में स्कोप है जिससे बच्चे स्पोर्ट्स ओलंपिक पोडियम तक पहुंच पाये उसकी भी शुरुआत की जाएगी।
