47 किलोमीटर तक चलती बस में दरिंदगी,16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
दिल्ली:-31 अगस्त 2026
बेहद शर्मसार और रूह को कपा देने वाला मामला एक बार फिर सामने आया है जिसने दिल्ली को शर्मसार कर दिया है। दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त की रात एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ चलती स्लीपर बस में कथित गैंगरेप किया गया।मामले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली से निर्भया कांड जैसा एक और मामला सामने आया है, जहां 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की खबर है। पुलिस ने इस मामले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 4 अगस्त की है जब छात्रा अपने घरवालों से नाराज होकर बस में बैठी और अपने चचेरे भाई के घर जाने के लिए निकल गई। लेकिन भारी बारिश और अंधेरे की वजह से वह गलती से परी चौक पर उतर गई। उसी दौरान एक स्लीपर बस नोएडा सेक्टर 63 की ओर जा रही है, ऐसा कहकर बस वालो ने छात्रा को बस में बैठाया। आरोप है कि बस के कुछ दूर जाने के बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने विरोध किया तो उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उसे धमकाया गया। इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने कथित तौर पर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोप है कि घटना के बाद दोनों आरोपी छात्रा को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए। घबराई हुई छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।आरोपियों की तलाश में कई स्तर पर जानकारी जुटाई गई और बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी घटना के बाद तिमारपुर इलाके में स्थित एक बस पार्किंग में मौजूद थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल बस भी बरामद कर ली गई है।
मरम्मत के बाद खाली बस लेकर निकले थे आरोपी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन बस में खराबी आ गई थी। इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को सूरजपुर स्थित वर्कशॉप में मरम्मत के लिए लेकर गए थे। मरम्मत पूरी होने के बाद दोनों बस को खाली लेकर तिमारपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान परी चौक पर छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया. पुलिस के मुताबिक, परी चौक से कश्मीरी गेट तक बस ने करीब 47 किलोमीटर का सफर तय किया। स्लीपर बस के अंदर पर्दे लगे होने के कारण बाहर से अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं देती थीं। ऐसे में रास्ते में किसी राहगीर को बस के भीतर कथित तौर पर हुई घटना की जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बस की फॉरेंसिक जांच के साथ अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।
