मेहलचौरी में खेल महाकुंभ का आयोजन,272 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग।

मेहलचौरी में खेल महाकुंभ का आयोजन,272 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग।

मैहलचौरी (गैरसैंण):-08 सितंबर 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला।

मेहलचौरी न्याय पंचायत की दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ मच्छबगड मैदान पर किया गया। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित एवं राजकीय आदर्श इंटर कालेज मेहलचौरी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

प्रतियोगिता में न्याय पंचायत मेहलचौरी की दर्जनभर से ज्यादा ग्राम पंचायतों के 272 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कोठा सुरेश कुमार बिष्ट ने कहा की खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा के साथ ही अनुशासन को भी निखारने का मौका मिलता है,जिसका उपयोग कर खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के साथ ही बेहतर रोजगार का भविष्य भी बना सकते हैं.खेल प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य मेहलचौरी आशीष जोशी ने खिलाड़ियों को पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करने की बात कही।वहीं, विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज नेगी,प्रधान स्यूणी मल्ली जसवंत सिंह बिष्ट,गोगना के अमरदीप नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य सिलंगा वीरेंद्र नेगी,स्यूणी मल्ली के मनवर बिष्ट,व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी,युवा कल्याण अधिकारी गैरसैंण सुशील कुमार, ब्लाक खेल संयोजक हितेंद्र बिष्ट,अभिभावक संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह परसारा,मुकेश कंडारी,खेलों के निर्णायकों में शामिल पदमा नेगी, सुरेंद्र सौरियाल ,आदित्य रावत ,विमल प्रसाद सकलानी ,सुनील कुमार, रमेश अग्रवाल,राजेश सिंह ,हरीश सिंह, मोहन सिंह आदी उपस्थित रहे।

खेल प्रतियोगिताओं के विजेता:- मेहलचौरी न्याय पंचायत की खेल महाकुंभ प्रतियोगित में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मेहलचौरी, कुनीगाड , आगरचट्टी ,माध्यमिक विद्यालय मेखोली, विद्या मंदिर और केबीएस पब्लिक स्कूल के साथ ही सिलंगा ओर मेहलचौरी ग्राम पंचायत के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में मनीष ओर अरमान,खो-खो प्रतियोगिता में मेखोली ओर मेहलचौरी जबकि 600 मीटर दौड़ में अमन ओर संजय ने क्रमशः पहला ओर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में रीना ओर आराध्या , खो-खो में मेखोली ओर केबीएस , 600 मीटर दौड़ में आराध्या ओर कविता ने स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मेहलचौरी ओर ग्राम पंचायत मेहलचौरी , 200 मीटर दौड़ में अवनीश ओर चेतन जबकि 800 मीटर दौड़ में नीरज ओर दिव्यांशु जबकि,बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में करीना ओर प्रीति व 800 मीटर दौड़ में सरिता प्रथम ओर लक्ष्मी द्वितीय स्थान पर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!