ब्लाक स्तरीय साईंस प्रिमियर लीग में नवोदय की प्रेरणा व मेहलचौरी के नीरज रहे अव्वल।

ब्लाक स्तरीय साईंस प्रिमियर लीग में नवोदय की प्रेरणा व मेहलचौरी के नीरज रहे अव्वल।

गैरसैंण:-08 सितंबर 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला.

साइंस प्रीमियर लीग 2026 का ब्लाक स्तरीय आयोजन राजकीय इंटर कालेज गैरसैंण में समपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए हुए 54 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया । जिसमें जूनियर वर्ग में 15 व सिनियर वर्ग के 39 विधार्थियों ने प्रतिभाग किया। अलग-अलग थीम पर आधारित छ दौर तक चली प्रतियोगिता में वैकल्पिक प्रश्नों का लिखित उत्तर देना,विडियो देखकर सवालों का जबाब देना ,फोटो पहचान ,फोटो में दिखाए विषय पर भाषण देने के साथ ही तय समय सीमा में सवाल का जबाब देने के लिए बर्जर राउंड व रैपिड फायर का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के सभी विजेताओं में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के विधार्थी शामिल रहे जिनमें प्रेरणा ने पहला, योगेश ने दूसरा ओर चारविक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में राजकीय आदर्श इंटर कालेज मेहलचोरी से नीरज पहले स्थान पर रहे,राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की संस्कृति दूसरे और मेहलचौरी के हेमंत तीसरे स्थान पर रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य केएस कठैत द्वारा व संचालन ब्लॉक समन्वयक एमएस मढ़वाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षकों में विधालय के सत्येंद्र चौधरी, मालसी के जोगिंदर कुमार ,सह समन्वयक रोहिडा के नंदकिशोर आर्य ,मरोड़ा के अमित कुमार मेहलचोरी के आकाश राणा आदी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!