कुनीगाड खनसर व रोहिडा के सडकें भूस्खलन से प्रभावित,कुनीगाड की सड़क पर 5 दिन से यातायाता ठप्प।

कुनीगाड खनसर व रोहिडा के सडकें भूस्खलन से प्रभावित,कुनीगाड की सड़क पर 5 दिन से यातायाता ठप्प।

मेहलचौरी (गैरसैंण):-09 सितंबर 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला।

विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत माईथान क्षेत्र की नैल-देवपुरी, रोहिडा क्षेत्र की गोल व कुनीगाड क्षेत्र को जोड़ने वाली सडकों पर मलवा आने व भू धंसाव के चलते आए दिन यातायाता बाधित रहना आम बात हो गयी है,जिससे मार्गो का उपयोग करने वाले हज़ारों ग्रामीणों को बाजार व अन्यत्र काम से जाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कुनीगाड क्षेत्र की सड़क पिछले 5 दिन से क्षेत्र के कल्याणा तल्ला गांव के बैंड के नजदीक बड़े क्षेत्र में बने भूस्खलन जोन के कारण बंद पड़ी है,वहीं खनसर क्षेत्र के झुमाखेत बैंड के आगे नैल व देवपुरी गांवों को जोडने वाली सड़क पर मलवा आने से पिछले 2 दिनों से बंद पड़ी है।

कल्याण तल्ला गांव के पास 100 मी ऊंचाई और 50 मीटर लंबाई के क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से हो रहे भूस्खलन से सड़क मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है,वहीं भूस्खलन की चपेट में आने से अब ग्रामीणों की खेती-बाड़ी की जमीन भी भूस्खलन से प्रभावित हो रही है।साथ ही गांव को जोड़ने वाला रास्ता ओर पेयजल योजनाएं भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

सड़क मार्ग बाधित होने से कुनीगाड क्षेत्र के 5 ग्राम पंचायतों की बडी आबादी को नजदीकी रामपुर-अल्मोड़ा की सड़क से घूमकर गैरसैंण,मेहलचौरी आने के लिए 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड रहा है। कुन्नीगाड सडक पर पीएमजीएसवाई तो खनसर की सडक पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लगायी गयी जेसीबी मशीनें भी लगातार प्रयासों के बाद भी सडकें खोलने में नाकाम रही हैं। रोहिडा गोल की सडक एक दशक से भू धंसाव की चपेट में है,जिसका स्थाई उपचार न होने से क्षेत्र के दर्जनभर गांवों के ग्रामीण आए दिन परेशानी उठाने को मजबूर हैं।

बुजुर्ग का हौंसला:- खनसर क्षेत्र के झुमाखेत बैंड के पास दो दिन से बंद सडक नहीं खुली तो यहां से गुजर रहे नजदीकी कुशरानी गांव के बुजुर्ग जवाहर सिंह मढवाल ने यह कहते हुए पत्थर तोडने को घन उठा लिया कि ,उन्होंने इस सडक के बनने के दौरान इस पर काम किया है,देखते हैं सडक कैसे नहीं खुलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!