रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ देवराड़ी मेले का समापन,कर्णप्रयाग विधायक अनिल नोटियाल ने किया सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास,धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर।
गौचर (चमोली):-20 सितंबर 2026
रिपोर्ट-ललिता प्रसाद लखेड़ा.
रानीगढ़ क्षेत्र के आस्था के केंद्र देवल स्थित मां देवराड़ी मंदिर में 18 सितंबर से चल रहे तीन दिवसीय देवराड़ी मेले का शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन हुआ। मेले में महिला मंगल दलों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
तीन दिनों तक चले मेले में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे महिला मंगल दलों और विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
98.28 लाख से होगा मंदिर का सौंदर्यीकरण
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत मां देवराड़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 98 लाख 28 हजार रुपये की लागत से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। विधायक अनिल नोटियाल ने कहा कि सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है। मंदिर के सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मौके पर एक लाख 23 हजार रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति की जानकारी भी दी.अनिल नोटियाल ने क्षेत्र की प्रमुख मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि खरसाई मोटर मार्ग के डामरीकरण और माठा-धनपुर सड़क को जल्द शासन स्तर से स्वीकृति दिलाकर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
मेला समिति ने जताया आभार
जिला पंचायत सदस्य एवं मेला अध्यक्ष रेखा बिष्ट ने मेले के सफल आयोजन में सहयोग के लिए ग्राम प्रधानों, महिला मंगल दलों, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति और मेला समिति के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत कराने पर विधायक का क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद किया।
इस अवसर पर पूर्व मेला अध्यक्ष बिजेंद्र बिष्ट,नितेश चौधरी, ग्राम प्रधान दुवा महावीर रावत, विक्रम सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान खरसाई शिवानी चौधरी, पूर्व प्रधान देवल पंकज देवली, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह, ग्राम प्रधान सुनाक उत्तम सिंह चौधरी, सुषमा देवी, यशवंत सिंह बिष्ट, राकेश सिंह, भागवत प्रसाद मैठाणी, राखी देवी, पदमा देवी, रमेश सिंह बिष्ट, सुमेदा बिष्ट, प्रियंका देवी, चंदा देवी, वीरा देवी, लीला देवी, पंकज सिंह कंडारी, ज्योति देवी, कुलदीप सिंह, राकेश सिंह राणा, दीक्षा देवी, बद्री नेगी, राजे सिंह चौहान, गौ सेवा आयोग सदस्य अनिल नेगी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट और सरोजनी भंडारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे.कार्यक्रम का संचालन नितेश चौधरी और पुष्कर चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
