लंबे समय बाद उत्तराखंड लौटे हरीश रावत,शहीदों को किया नमन,बीजेपी सरकार को दी कमीशन बैठाकर जांच कराने की चुनौती।
देहरादून:-20 सितंबर 2026
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लंबे समय बाद आज दिल्ली से उत्तराखंड वापसी की है।उन्होंने अपनी यात्रा के पहले पड़ाव में मुजफ्फरनगर स्थित शहीद स्मारक पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए फिर हरिद्वार में शिवमूर्ति घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद हरीश रावत काफिले के साथ देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां से उनका काफिला कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचा जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बीजेपी सरकार को दी कमीशन बैठाकर जांच कराने की चुनौती
बता दें कि इस्तीफे की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। बेड रेस्ट के बाद हरीश रावत काफिले के साथ फिर से पुराने जोश में नजर आए. हरिद्वार पहुंचकर उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो उनकी जांच के लिए कमीशन बैठाया जाए और उसमें ईडी, सीबीआई समेत सभी जांच एजेंसियों को शामिल किया जाए,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हर चुनाव से पहले उनके घर पर रश्म के तौर पर सीबीआई आती थी, लेकिन इस बार चुनाव से पहले सीबीआई तो नहीं, लेकिन उन्होंने ईडी को उनके निजी सचिव के घर भेज दिया. वो तो कह रहे हैं कि ईडी, सीबीआई का झंझट छोड़कर सरकार को एक कमीशन बैठाना चाहिए।उस कमीशन में ईडी, सीबीआई समेत सारे डिपार्टमेंट शामिल कर दो। इसके साथ-साथ उनके कार्यकाल के कामों की भी जांच करा लो, यदि हिम्मत है तो कमीशन बैठाओ। इसके साथ ही हरीश रावत ने कहा कि वो पार्टी के आदेश के अनुसार चलने वाले व्यक्ति हैं। अभी जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलेंगे और उनकी अनुमति लेकर पार्टी का काम करेंगे।
देहरादून में बीजेपी सरकार पर बसे हरदा
देहरादून में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरदा ने बीजेपी ने ईडी के छापे के रूप में झूठ गढने का जो काम किया है, इससे उत्तराखंड कांग्रेस पर कोई भार ना रहे, इसलिए उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने की बात कही थी. ताकि, कांग्रेस निश्चिंत होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम कर सके. कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में वो भी उनके साथ-साथ चलेंगे। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड का सपना बिखर रहा है. यदि 2027 में फिर गलती हो गई तो उत्तराखंड राज्य विफल राज्य होने की दिशा में जो बढ़ रहा है,फिर उसको थामना सभी के लिए मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा हरीश रावत वंचितों की लड़ाई लड़ेगा. वंचित चाहे राजनीतिक हो या किसी भी क्षेत्र के हों, सभी की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा बीजेपी, कांग्रेस पर इस तरह आक्रामक है कि जैसे कांग्रेस के राज में नौकरियां बिकी हों। उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा नौकरियां देने का काम किया है और कभी नौकरियां नहीं बेची। बीजेपी ने जो लांछन लगाया है, उसके लिए उनके 3 साल के कार्यकाल के लिए एक कमीशन बैठा दो,जिसमें सभी जांच एजेंसी लगा दो। यदि कुछ गलत किया होगा, तो जो चाहे सजा दो, वो उसके लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं।
