देहरादून में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या,पुलिस को फोन कर दी जानकारी,और हो गया फरार।
देहरादून:-21 सितंबर 2026
क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल (पत्नी धीरज पंवार) के रूप में हुई है। घटना के बाद से महिला का पति फरार है, पति पर ही पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।वहीं महिला के पति ने खुद पुलिस को घटना की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस पूरे घटना की पड़ताल कर रही है।
देहरादून में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय काजल मित्तल के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके पति धीरज पंवार ने आपसी विवाद के दौरान उसे गोली मार दी। वारदात के बाद धीरज ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी, हालांकि बाद में वह मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार काजल और धीरज पंवार की शादी कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन पिछले करीब तीन महीने से दोनों के बीच तलाक को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे। काजल क्लेमेनटाउन क्षेत्र की मित्तल लेन स्थित एक मकान में केयरटेकर के तौर पर काम करती थी, जबकि उसका पति धीरज देहरादून में ही दूसरी जगह रह रहा था।
मृतका के भाई अभिषेक ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन की हत्या उसके पति धीरज ने गोली मारकर की है। धीरज और काजल के बीच करीब 3 महीने से तलाक को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग रहते थे।पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि धीरज को काजल के दूसरे लोगों से संबंध होने का शक था। काजल की दीदी का भी पहले तलाक हो चुका था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को डर था कि उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर पूरी तरह अलग न हो जाए। घटना की सूचना सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद क्लेमेनटाउन थाना पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। सीओ सदर अंकित कंडारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने मौके को सुरक्षित करते हुए एफएसएल टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है। वहीं, मामले में क्लेमेनटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी धीरज की तलाश शुरू कर दी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी धीरज पंवार ने खुद कंट्रोल रूम में फोन कर पत्नी को गोली मारने की बात कही थी। इसके तुरंत बाद उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर क्लेमेनटाउन में एक प्लॉट के अंदर बने कमरे से काजल का शव बरामद किया है। परिजनों के मुताबिक, काजल मूल रूप से मुजफ्फरनगर (यूपी) के पुरकाजी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मेघा शकरपुर की रहने वाली थी और हाल ही में अपने पति के साथ ईदगाह रोड, सुभाष नगर इलाके में रह रही थी, जहां बगल में ही उसके भाई अभिषेक का घर भी है। आरोपी भी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि,घटना के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर थाना क्लेमेनटाउन में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
