सरकारी जमीन बेचने की कवायद पर भड़की यूकेडी।

सरकारी जमीन बेचने की कवायद पर भड़की यूकेडी।

गोपेश्वर:-22 सितंबर 2026
रिपोर्ट-रजपाल बिष्ट.

उत्तराखंड क्रांति दल ने 7 हजार बीधा जमीन मनमाने तौर से बेचने की कवायद पर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
उक्रांद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंकज पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकारी जमीनों को मनमाने तरीके से बेचने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (यूआईआईडीबी) के जरिए प्रदेशभर की लगभग 7000 बीघा जमीन को मनमाने तरीके से बेचने व दुरुपयोग करने को लेकर भड़की यूकेडी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौपा।

केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जानबूझकर प्रदेश की सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द करने की तैयारी में है। कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा टी-स्टेट की भूमि को भी खुर्द-बुर्द किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार मैदानी जमीनों पर मल्टी-लेवल पार्किंग,बस-टैक्सी स्टैंड, बाजार आदि व पहाड़ी क्षेत्रों में सामुदायिक बागवानी, स्थानीय उत्पादों हेतु हाट-बाजार व कोल्ड स्टोरेज, हस्त-शिल्प केंद्र, होम-स्टे आदि बनाकर स्थानीय लोगों को लीज पर देकर व्यवसाय व रोजगार की व्यवस्था करे। इसके अलावा उन्होंने स्कूलों व चिकित्सालयों के उपयोग को भूमि उपलब्ध कराने की वकालत की।

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने कहा कि सरकार जानबूझकर सरकारी जमीनों कोे बेचने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। उन्होंने इससे पलायन की आशंका भी जताई। कहा कि सरकार को इस तरह की भूमि अथवा भवन स्थानीय लोगों अथवा व्यापारियों को देनी चाहिए।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंकज पुरोहित ने कहा कि अगर सरकार जल्द यूआईआईडीबी को भंग कर सरकारी जमीनों को व्यवसाय हेतु स्थानीय लोगों को नहीं देती तो उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन को विवश होगी।इस अवसर पर जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट, धर्मेंद्र फस्र्वाण, विपिन फस्र्वाण समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!