रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर कार-बाइक की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत।

रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर कार-बाइक की भिड़ंत,55 वर्षीय बाइक सवार की मौत।

रुद्रप्रयाग:-23 सितंबर 2026

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर मायकोटी डाट पुल के समीप कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जानकारी जुटाई।

जानकारी के अनुसार कार सवार नागनाथ पोखरी की ओर जा रहे थे, जबकि बाइक सवार शिव लाल रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय शिव लाल, निवासी ग्राम बोरा, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार वह विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि शिव लाल ड्यूटी के लिए रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मायकोटी डाट पुल के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के मुताबिक मृतक को जिला अस्पताल लाया जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई और आगे की कार्रवाई शुरू की।

रुद्रप्रयाग जिले में सड़क हादसों को लेकर प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा संबंधी सूचनाएं और रिपोर्ट भी जारी की जाती रही हैं। और समय समय पर सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी जाती हैं, बाउजूद इसके सड़क दुर्घटनायें कम होने का नाम नही ले रही हैं। फिलहाल इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!