गैरसैंण में पीआरडी जवान ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी।

गैरसैंण में पीआरडी जवान ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी।

रात को ड्यूटी देकर सुबह पहुंचा था घर,राजकीय पॉलिटेक्निक में था तैनात।

गैरसैंण:-01 अक्टूबर 2026

गैरसैंण तहसील क्षेत्र के मरोड़ा ग्राम सभा के कालीमाटी गांव में एक पीआरडी जवान ने पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.बताया गया कि,पीआरडी जवान गैरसैंण के राजकीय पॉलिटेक्निक में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात था.जो रात को अपनी ड्यूटी करने के बाद अपने घर गया और घर से कुछ दूरी पर आत्महत्या कर ली.

मामले की सूचना किसी ग्रामीण द्वारा गैरसैंण पुलिस को दी गई,जिसपर कोतवाली गैरसैंण पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई.मृतक की पहचान पीआरडी जवान अनिल दत्त चौधरी 32 वर्ष पुत्र देवी दत्त चौधरी निवासी कालीमाटी कोतवाली गैरसैंण के रूप में हुई है।

उपनिरीक्षक किशन लाल रौंटा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि,मृतक पीआरडी जवान गैरसैंण के पॉलिटेक्निक में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात है,वह अपनी रात की ड्यूटी करके सुबह अपने घर गया था,वहां से दूध लेकर उसे बेचने गैरसैंण पहुंचा था,इसके बाद फिर से अपने घर पहुंचकर गायों को लेकर उन्हें चुगाने के लिए घर के नजदीक जंगल में चले गया. बताया कि,कुछ देर बाद किसी ग्रामीण द्वारा उनके घर वालों को बताया गया कि उनके जानवर दूसरों के खेत में घुस गए हैं. इस सूचना पर उक्त पीआरडी जवान की पत्नी मौके पर पहुंची तो देखा की उसका पति रस्सी के सहारे पेड़ पर लटक रहा है.इस दौरान उसने दरांती से रस्सी को काट दिया,लेकिन तब तक उक्त व्यक्ति दम तोड़ चुका था.उपनिरीक्षक किशन लाल ने बताया कि किस कारण पीआरडी जवान ने आत्महत्या की है,इसकी जांच जारी है.कहा कि,पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुऐ शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है.अग्रिम कार्यवाही जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!