जोतिर्मठ में भालू का आतंक,एक ही परिवार के चार लोगों पर किया हमला,गंभीर रूप से घायल।

जोशीमठ में भालू का आतंक,एक ही परिवार के चार लोगों पर किया हमला,गंभीर रूप से घायल।

सिंहधार वार्ड में देर रात तीन बजे हुई घटना,सभी गंभीर घायल,हायर सेंटर रेफर,वन विभाग के न पहुंचने पर लोगों में आक्रोश।

जोतिर्मठ (चमोली):-13 अक्टूबर 2026

सीमांत नगर जोशीमठ में भालू के हमले से लोगों में दहशत फैल गई। नगर के सिंहधार वार्ड में मंगलवार देर रात करीब तीन बजे भालू ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हमले के दौरान भालू ने एक गाय को भी निशाना बनाया।

घटना के बाद सिंहधार वार्ड समेत आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। देर रात हुई इस घटना ने क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता और आबादी वाले इलाकों में लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वन विभाग के मौके पर न पहुंचने से नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रभावित क्षेत्र में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, वन विभाग की टीम तैनात करने और भालू की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।

दहशत में लोग, गश्त बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही से खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, भालू की गतिविधियों की निगरानी करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

घटना को लेकर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन क्षेत्राधिकार के आशीष जिरवान ने बताया कि घटना के बाद घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता राशि के रूप में 15 हजार रुपये दिए गए हैं। घायल व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
उन्होंने बताया कि भालू के हमले में घायल व्यक्ति को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। फिलहाल,त्वरित सहायता के रूप में 15 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!