उर्मिला सनावर की नार्को टेस्ट में सुनवाई टली, कांग्रेस बोली- पेशी से पहले क्यों की गई गिरफ्तारी?

उर्मिला सनावर की नार्को टेस्ट में सुनवाई टली, कांग्रेस बोली- पेशी से पहले क्यों की गई गिरफ्तारी?

देहरादून:-26 अक्टूबर 2026

उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर से अंकिता भंडारी हत्याकांड की मामला गरमाने लगा है। इसी कड़ी में आज महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सुजाता पॉल ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उर्मिला सनावर मामले में सवाल उठाया। उनका कहना था कि जब उर्मिला नार्को टेस्ट के लिए सहमति दे चुकी थी और कथित वीआईपी से जुड़े गंभीर आरोपों में बड़े नामों का उल्लेख कर रही थी, तो ठीक अगली पेशी से पहले उनकी गिरफ्तारी क्यों हुई? उन्होंने सवाल उठाया कि कार्रवाई से नार्को टेस्ट की प्रक्रिया प्रभावित या विलंबित होगी?

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुजाता पॉल ने कहा कि पहले भी इसी विवाद से जुड़ी शिकायत और गैर जमानती वारंट की बात सामने आई थी। ऐसे में पुरानी और नई कार्रवाई के बीच अंतर एवं गिरफ्तारी के समय को लेकर पुलिस को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उर्मिला ने अपने बयानों में कथित वीआईपी और उनके वरिष्ठ नेताओं से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की सत्यता जांच का विषय है। जांच एजेंसी को स्पष्ट करना चाहिए कि इन बयानों ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कहां तक पहुंची है? सुजाता पॉल ने ये भी आरोप लगाए कि बीजेपी सरकार उसे रसूखदार वीआईपी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने आज सरकार के सामने आठ प्रमुख मांगे रखी हैं। इस बात पर गहरा आक्रोश जताया है कि आखिर क्यों इस पूरे मामले की अहम गवाह उर्मिला को नार्को टेस्ट होने से ठीक पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस का सीधा सवाल था कि क्या उर्मिला की गिरफ्तारी किसी सच को दबाने के लिए की गई है? उन्होंने मांग उठाई की उर्मिला का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट बिना किसी रूकावट के तत्काल कराया जाए। उस रसूखदार के नाम का खुलासा किया जाए, जिसके लिए अंकिता पर दबाव बनाया गया था. मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में होनी चाहिए। कांग्रेस नेत्रियों का कहना है कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल जाता है और उस कथित वीआईपी का चेहरा बेनकाब नहीं हो जाता है, तब तक कांग्रेस शांत नहीं बैठने वाली है।

गौर हो कि आज यानी 26 अक्टूबर को अंकिता भंडारी प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर देहरादून सीबीआई कोर्ट में पेश होनी थी, लेकिन ठीक एक दिन पहले यानी 25 अक्टूबर को सुरेश राथौर की बेटी दीपिका राठौर की शिकायत पर पुलिस ने उर्मिला को हरिद्वार पुलिस ने सहरानपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। उर्मिला पर रविदास पीठ अपने नाम करने की मांग और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं, कल शाम ही कोर्ट ने उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!