राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गैरसैंण की खनसर घाटी की बेटियों ने दिखाया दम,क्षेत्रवासियों ने किया खिलाड़ियों का अभिनंदन।

राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गैरसैंण की खनसर घाटी की बेटियों ने दिखाया दम,क्षेत्रवासियों ने किया खिलाड़ियों का अभिनंदन।

आस्था ने 5 आरूषी ने 2 रोशनी ओर लक्ष्मी को 1-1 पदक।

मेहलचोरी (गैरसैंण):-05 नवंबर 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला।

ऊधमसिंह नगर जनपद के मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चमोली जनपद के गैरसैंण की दूरस्थ खनसर घाटी की 4 बेटियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 9 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

होनहार खिलाड़ीयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपने स्कूलों के साथ ही जनपद चमोली का मान-सम्मान बढ़ाया है।
खिलाडियों की उपलब्धि पर क्षेत्र बच्छुवाबाण की जिला पंचायत सदस्य अनीता रावत ने गृह आगमन पर मालकोट के ग्रामीणों की उपस्थिति में सम्मानित किया। वहीं सभी खिलाड़ियों को जनपद के विजेता खिलाड़ियों व व्यायाम शिक्षकों के साथ किसान मेला गैरसैंण में भी सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में कुल 5 पदक जीतने वाली राजकीय इंटर कॉलेज लाटूगैर की आस्था ने अंडर-19 आयु वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी क्षमता दिखाई।वहीं, क्रॉस कंट्री व रिले रेस में भी स्वर्ण पदक हासिल किया,साथ ही 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर एक ही प्रतियोगिता में पदकों की हैट्रिक लगाई। लाटूगैर की ही लक्ष्मी ने अंडर-19 आयु वर्ग की हैमर थ्रो प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

राजकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय झूमाखेत की आरुषि ने अंडर-17 आयु वर्ग के स्प्रिंट दौड में शामिल 100 व और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया।

राजकीय इंटर कॉलेज नेल खनसर की रोशनी ने अंडर-14 आयु वर्ग के गोला फेंक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। खिलाडी बेटियों की सफलता पर पूरी खनसर घाटी की जनता के साथ ही विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेटियों की सफलता प्रेरणादायक है। छात्राओं की इस सफलता को अभिभावकों व क्षेत्र वाशियों ने उनके व्यायाम शिक्षकों,उमेश सिंह बेदी,दमयंती बिष्ट व पुष्कर सिंह अधिकारी की कड़ी मेहनत व सफल मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

इस अवसर पर संजय रावत,शेर सिंह कठायत, बिशन सिंह कठायत ,सैन सिंह नेगी,उम्मेद सिंह मुश्नी,व्यायाम शिक्षक उमेश सिंह बिष्ट ‘बेदी’, दमयंती बिष्ट,पुष्कर सिंह अधिकारी व संजय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!