जैनी प्रकरण:-साल 2003 असम लड़की कथित रेप केस में अपने ऊपर लगे आरोपों पर हरक सिंह रावत ने सरकार को दी चुनौती।

जैनी प्रकरण:-साल 2003 असम लड़की कथित रेप केस में अपने ऊपर लगे आरोपों पर हरक सिंह रावत ने सरकार को दी चुनौती।

देहरादून:-09 नवंबर 2026

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने साल 2003 में असम की लड़की के कथित रेप के आरोपों पर फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न सिर्फ इस मामले में बीजेपी सरकार पर हमला बोला, बल्कि साफ किया है कि अगर उनकी डीएनए जांच करवानी भी है तो न्यायालय की देखरेख में कराई जाए। हरक सिंह रावत ने कहा कि सरकार को पहले अंकिता मामले की जांच करवानी चाहिए, जो लगभग चार साल पुराना मामला है. पहले इसकी जांच करवा लो और अगर जल्दबाजी है तो फिर साल 2003 के मामले की भी जांच करवा लेना। हालांकि उन्हें सीबीआई पर भरोसा नहीं है।

हरक सिंह रावत का कहना है कि सीबीआई तो केंद्र की एजेंसी है, इसलिए केंद्र की जांच एजेंसियों पर उन्हें बिल्कुल भरोसा नहीं रह गया है। उन्होंने शंका जताते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में उनका फर्जी डीएनए टेस्ट करवाया जा सकता हैं,उनकी डीएनए जांच करवानी भी है, तो यह जांच न्यायालय की देखरेख में होनी चाहिए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर उसके बाद भी हरक सिंह रावत पर एक भी दाग लगा तो वो हमेशा के लिए राजनीति से संन्यास ले लेंगे। हरक सिंह ने साफ किया है कि ईमानदारी से इस मामले में कराई गई जांच में अगर हरक सिंह रावत पॉइंट वन प्रतिशत भी दोषी साबित हो गए, तो वह हमेशा के लिए राजनीति छोड़ देंगे।

हरक सिंह रावत का आरोप है कि 2003 में भी उन्हें इस प्रकरण से जोड़कर खून के आंसू रुलवाए गये थे। अब एक बार फिर से उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसका जिम्मेदार कौन होगा अब यह तय करना होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हिंदुस्तान में अब न्याय नहीं रह गया है, कोई भी किसी पर आरोप लगा देता है। उनका कहना है कि हरक सिंह रावत पर आरोप लगाने वालों के ऊपर कुछ इसी तरह के आरोप जरूर लगेंगे,तब उन्हें आरोपों का जवाब देना भारी पड़ जाएगा। उन्होंने इसे अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है।

क्या है पूरा मामला⤵️

दरअसल, असम की रहने वाली एक महिला ने साल 2003 में जब वो 16 साल की थी तो देहरादून में एक बच्चे को जन्म दिया था। तब कथित तौर पर उस महिला ने बच्चे का पिता होने का आरोप कांग्रेस सरकार ने तत्कालीन मंत्री हरक सिंह रावत पर लगाया था। इस मामले के बाद हरक सिंह रावत को इस्तीफा भी देना पड़ा था। तब इस मामले की सीबीआई जांच हुई थी। सीबीआई जांच में हरक सिंह रावत को न सिर्फ क्लीन चिट मिली थी, बल्कि कोर्ट ने भी उन्हें निर्दोष माना था। वहीं अब 23 साल बाद वो महिला देहरादून आई और उसने दोबार से हरक सिंह रावत पर वहीं आरोप लगाया। महिला ने कथित दौर पर आरोप लगाया है कि हरक सिंह रावत ही उसके बेटे का पिता है। वहीं हरक सिंह रावत ने 23 साल बाद महिला के आरोपों को बीजेपी की साजिश बताया है। साथ कहा है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी मामले को दबाने के लिए बीजेपी सरकार ने ये 23 साल पुराना फर्जी मामला उनके खिलाफ उठाया है, जो सीबीआई जांच में पहले ही झूठा साबित हो चुका है। हरक सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, उन्होंने धामी सरकार की शराब नीति पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के पारिवारिक विवाद में सामने आए 210 करोड रुपए की अचल संपत्तियों के आरोपों से लेकर कैबिनेट मंत्री पर आय से अधिक संपत्ति मामले पर सरकार सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब हरक सिंह इन्हीं सब ज्वलंत मुद्दों को पूरी प्रमुखता के साथ उठा रहे हैं, तब हरक सिंह रावत इन्हें बुरा लगने लग गया है। इन्हीं सब महत्वपूर्ण विषयों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए 23 साल बाद उस मामले को फिर से उठाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!