गढ़वाल-कुमाऊं के सीमांत दुर्गा देवी में भव्य मेले के आयोजन में उमडा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

गढ़वाल-कुमाऊं के सीमांत दुर्गा देवी में भव्य मेले के आयोजन में उमडा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

बांज बुरांश देवदार का जंगल में मेलार्थियों के कौलाहल की गूंज,सल्ट विधायक ने पर्यटन विकास को 50 लाख की घोषणा

सडक के डामरीकरण के साथ टीन शेड निर्माण की भी घोषणा

दुर्गा देवी (गैरसैंण)-16 अप्रैल 2026
रिपोर्ट- प्रेम संगेला.

गढ़वाल-कुमाऊं के मिलान क्षेत्र दुर्गा देवी के पौराणिक मंदिर में हर वर्ष लगने वाला बैसाखी मेला धूमधाम से आयोजित किया गया।जनपद चमोली व अल्मोड़ा के सीमांत क्षेत्र के 24 गांवों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित होने वाले मेले में इस साल अल्मोड़ा जनपद की तरफ से सडक निर्माण होने से मेले में श्रदालुओं की भारी भीड उमडी। क्षेत्र के सबसे ऊंचे ,दूरस्थ व सघन वन क्षेत्र में स्थित मां दुर्गा ,भैरवनाथ और काल भैरव की पूजा पाठ से शुरू होने वाले मेले में हजारों की संख्या में उमडी भक्तों की भीड ने मंदिरों में दर्शन कर सुख शांति का आशीर्वाद लिया ।इस दौरान अक्सर शांत रहने वाला बांज बुरांश व देवदार के वृक्षों से घिरा दुर्गा देवी वन क्षेत्र मेलार्थियों के कौलाहल से गुंजता रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी करने के साथ ही जलेबी ,आलू के गुटके ओर रायते जैसे पारंपरिक मेला व्यजनों का भी स्वाद लिया।

इस अवसर पर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची रही ,ग्राम पंचायत के बैनरों के साथ पंहुचे विभिन्न गांवों की महिला मंगल दलों व स्कूली नौनिहालों द्वारा माता के भजन ,कीर्तनों के साथ ही गढ़वाली व कुमाऊनी में भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। मेलार्थियों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विधानसभा के विधायक महेश जीना ने कहा की कुमाऊं- गढ़वाल के ग्रामीण मिलकर हमारी पौराणिक धार्मिक मान्यताओं के साथ ही सांस्कृतिक परंपराओं को भी आगे बढाने का काम कर रहे हैं,जिसके लिए उन्होंने मंदिर क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा की पौराणिक मान्यताओं के मंदिर को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए हालिया दिनों में बनाई गई सड़क का जल्द ही डामरीकरण भी शुरू किया जाएगा ,वहीं मेला स्थल पर वृहद्ध टीन शेड निर्माण की भी घोषणा की गई। मेलार्थियों को संबोधित करते हुए प्रमुख साल्ट मथुरा दत डुंगरीयाल ने मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए 2 लाख,प्रमुख गैरसैंण दुर्गा रावत ने 2 लाख,जिला पंचायत सदस्य कोठा सुरेश बिष्ट ने 5 लाख की धनराशि जबकि पंचायत जिला पंचायत सदस्य चिंतौली की मीना शर्मा के प्रतिनिधी बीडी शर्मा ने भी विकासीय धनराशि देने की बात कही।

इससे पूर्व मंदिर क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ने से उत्साहित ग्रामीणों ने विधायक महेश जीना के यहां पंहुचने पर गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। दुर्गा माता व भैरवनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विधायक महेश जीना द्वारा मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। मेला कमेटी द्वारा उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शाल भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत सूर्या ने कहा कि सुदूर वन क्षेत्र में लगने वाले पौराणिक मेल को सभी ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगातार बेहतर बनाने की कोशिश जारी है, जिसके लिए विकासखंड गैरसैंण के हिसलाणी गांव से डेढ़ किलोमीटर सड़क निर्माण की आवश्यकता है,साथ ही दोनों क्षेत्र की सड़कों को जोड़कर सीमांत क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सुविधा देने की मांग की।

इस अवसर पर महिला मंगल दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गयी। जिसके तहत भजन गीत,धार्मिक नृत्य गीतों के साथ ही गढ़वाली व कुमाऊनी नृत्य गीतों की प्रस्तुतियां दी गयी। करूणा राजेश्वरी पब्लिक स्कूल बरंगल के नौनीहालों द्वारा मां नंदा से जुड़े भावपूर्ण भक्ति गीत की आकर्षक प्रस्तुति पर सभी दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। मेले में गढ़वाल गैरसैंण क्षेत्र के हिसलाणी,निगलाणी,कल्याण तल्ला,कल्याण मल्ला,कुनीगाड मल्ली,ज्वालागिरी,बुखराखेत,हरगढ़ व भंडारीखोड जबकि कुमाऊं देघाट क्षेत्र के चंथरखाणी,कलियालिंगुडा,रतन्यालीखाता , फुटीकव्वा,खाल्यों,वरंगल,चिंतौली आदी गांवों की महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मेला कमेटी द्वारा प्रतिभागी टीमों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

सुरेंद्र पोखरियाल व नरेंद्र रावत के संचालन में आयोजित मेले में उक्रांद के युवा ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष आशीष नेगी,ज्येष्ट प्रमुख गैरसैंण लीलाधार जोशी,प्रधान कल्याणा सुमित्रा देवी,कुनीगाड की आशा रावत,सिलंगा की दीपा देवी,कोठा की कुमारी ममता,खाल्यों की पूजा बेलवाल,कलियालिंगुड की पूजा देवी,चंथरखाणी की सुनीता देवी,चिंतोली की प्रेमा देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्याणा हंसी देवी,टेंटुडा के वीरेंद्र नेगी,वन पंचायत सरपंच हरगढ कल्याण सिंह,धारापानी के धनसिंह,मेला कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र रावत “सूर्या”,मेहलचौरी चौकी प्रभारी बिशनलाल,देघाट के महेन्द्र सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष देघाट कुंदन लाल,कुलदीप बिष्ट,मेला व्यवस्थापक नरेंद्र रावत,हरि सिंह रावत,सुरेंद्र रावत,कुनीगाड,कोषाध्यक्ष संजीव कुमार,हरि राम आर्या,रमेश गैरोला,सुंदर बेलवाल,हरिदत्त बलोदी,वीरेंद्र सिंह,गोविंद रावत,राजेंद्र सिंह,गंगा सिंह,चंदन सिंह परोड़ा,केसर सिंह,मोहन सिंह,राजेश सिंह,डबर सिंह,दीपक कुमार,कुंवर सिंह,मनोहर सिंह,चंदन बंगारी,गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में सहयोगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!