3 दोस्तों का हत्यारोपी बर्थडे बॉय पुलिस एनकाउंटर में ढेर,चेहरे पर केक लगाने की घटना के बाद हत्या की वारदात कों आरोपी नें दिया था अंजाम।

3 दोस्तों का हत्यारोपी बर्थडे बॉय पुलिस एनकाउंटर में ढेर,चेहरे पर केक लगाने की घटना के बाद हत्या की वारदात कों आरोपी नें दिया था अंजाम।

बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश)-30 अप्रैल 2026

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बर्थडे पर केक लगाने पर हुए विवाद में तीन दोस्तों की हत्या करने वाले आरोपी जीतू सैनी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. पुलिस की ओर से उस पर 50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. आरोपी ने मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर भी फायरिंग की जिसमें एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक खुर्जा कोतवाली नगर में पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान दो लोग स्कूटी से आते दिखाई दिए. पुलिस की टीम ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और वहां से भागने लगे. जिसके बाद पुलिस की टीम ने भी उनका पीछा करते हुए घेराबंदी की और बदमाशों पर फायरिंग की।

पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर⤵️

इस मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर असलम और एक सिपाही मोहित गोली लगने से घायल हो गए है, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही एक इंस्पेक्टर रामफल और एक सिपाही कपिल के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 50 हज़ार का इनामी बदमाश जीतू सैनी ढेर हो गया. जबकि उसका एक साथी मौके से फ़रार हो गया. पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है।

केक लगाने पर 3 दोस्तों की हत्या⤵️

मेरठ रेंज के DIG कलानिधि नैथानी ने जानकारी देतें हुए बताया कि पुलिस को मुठभेड़ के बाद बदमाश के पास से अवैध पिस्टल, एक स्कूटी व कारतूस बरामद हुए है. बता दें कि बीती 25 अप्रैल को खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में स्थित जिम में जीतू ने अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान चेहरे पर केक लगाने पर तीन दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी ने अमरदीप, मनीष और आकाश मौत के घाट उतार दिया था।

पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. जबकि एक युवक का नाम जांच के दौरान प्रकाश में आया था. पुलिस अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है वही एक मुख्य आरोपी जीतू आज मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है. 5 आरोपी अभी भी फरार है जिनपर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!