उत्तराखंड में बीजेपी बढ़ा रही अपना कुनबा,सैकड़ों जनप्रतिनिधियों ने ली बीजेपी की सदस्यता।

उत्तराखंड में बीजेपी बढ़ा रही अपना कुनबा,सैकड़ों जनप्रतिनिधियों ने ली बीजेपी की सदस्यता।

देहरादून-08 फरवरी 2026

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को होने में अब एक साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में देहरादून में तमाम विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों विपक्षी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पटका और फूलों की माला पहनाकर पार्टी ज्वाइन करवाई।बता दें कि बीजेपी के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चल रहा है. जिसके तहत बीजेपी लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां सुबह से विभिन्न पार्टियों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिक, कर्मचारियों का जमावड़ा लगा रहा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की मौजूदगी में सभी नवांगतुक सदस्यों को पार्टी का पटका और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें यहां की तस्वीर देखनी चाहिए कि किस तरह सकारात्मक राजनीति से भी विपक्षियों का भी विश्वास जीता जा सकता है। कहा कि हम सब विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में अलग-अलग विधानसभाओं के सैकड़ों लोगों का पार्टी विचारधारा और डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां में भरोसा जताना दर्शाता है कि प्रदेश की जनता बीजेपी पर पूरा भरोसा करती है। महेंद्र भट्ट ने आगे कहा कि बीजेपी में विश्वास जताने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक और कर्मचारियों के साथ ही कांग्रेस, यूकेडी, बसपा और निर्दलीय जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की है, जो साल 2027 के चुनावों से पहले राज्य में राजनीतिक हवा का रुख और फिजा में केसरिया धमक को दर्शाता है।

पौड़ी से इन्होंने ली बीजेपी की सदस्यता⤵️

आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पौड़ी विधानसभा से नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, सभासद प्रदीप, दिनेश सिंह, सुमित्रा देवी, सूरज सिंह, शुभम पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल, ज्येष्ठ प्रमुख संजय पटवाल, क्षेत्र पंचायत रघुवीर सिंह, प्रधान धीरज, प्रधान मोहन, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद शामिल रहे.

चमोली जिले से इन्होंने ली बीजेपी की सदस्यता⤵️

चमोली जिले से महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी, देवाल के ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य बलवीर राम, सभासद पूर्णानंद डिमरी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तरकाशी से इन्होंने ज्वाइन की बीजेपी⤵️

उत्तरकाशी विधानसभा और पुरोला से प्रधान बलबीर सिंह रावत, सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर महेश रावत, सेवानिवृत्त कैप्टन हरिकिशन रावत, सुरजन सिंह रावत प्रधान, महेंद्री पंवार प्रधान, जगमोहन सिंह चौहान, डीपीएस भंडारी प्रधान, प्रधान संगठन अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील लाल, इस्मत लाल समेत अन्य लोग शामिल रहे।

कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा से ये लोग हुए शामिल⤵️

कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा से पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान पूर्व कैप्टन विक्रम सिंह रावत, सूबेदार बलवंत सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस रेनू नेगी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष राकेश फर्स्वाण, भारत सिंह बिष्ट, शैलेंद्र, सत्येंद्र सिंह रावत, सभासद संपूर्णानंद आदि शामिल रहे।

घनसाली विधानसभा से इन्होंने ली सदस्यता⤵️

वहीं, घनसाली विधानसभा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रियंका देवी, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश व्यास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामप्रकाश राणा उर्मिला राणा, ग्राम प्रधान संतोष रावत, बच्चन सिंह बिष्ट ग्राम प्रधान, भारत सिंह पंवार, टिहरी विधानसभा से प्रभादेवी, टिहरी सभासद कृष्ण भंडारी अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।

ऋषिकेश विधानसभा से ये लोग हुए शामिल⤵️

ऋषिकेश विधानसभा से पार्षद माधवी गुप्ता, रूपेश कुमार गुप्ता, रोशन लाल, मनोज कुमार, विश्वजीत, श्याम गुप्ता, भारत गर्ग, शुभम गुप्ता, सुभाष जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, बाबूराम शर्मा और धर्मपुर विधानसभा से सचिन अहलूवालिया, नीलू नेगी, अनिल कंबोज, यशोदा रावत, नितिन रावत अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में विश्वास जताया।

रुड़की विधानसभा से इन्होंने थामा बीजेपी का हाथ⤵️

रुड़की विधानसभा से पार्षद मनोज कुमार, पूर्व पार्षद हेमा बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष सत्यम कुमार, एनएसयूआई सचिव तरुण बिरला, एनएसयूआई उपाध्यक्ष शिवानी, बसपा मंडल उपाध्यक्ष वरुण कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूकेडी नवल जोशी, भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष सुजल मितवा , पूर्व सभासद जयपाल सैनी, पूर्व सभासद रमेश चंद सैनी, प्रधान नरेश धीमान, विभोर धीमान शामिल हुए।

राजपुर विधानसभा से ये लोग हुए शामिल⤵️

वहीं, राजपुर विधानसभा से अनिल, अनमोल कुमार, अमन राय, उदित अग्रवाल, सुनील राणा, मेनका बहल, नरेश चमोली, संतोषी देवी, संगीता देवी, सुनील सोनकर, संजय चौधरी, बॉबी कुमार, सनी अटवाल, विशाल बिरला, अभिषेक नौटियाल, भूपेंद्र बीजेपी में शामिल हुए।

कोटद्वार और हरिद्वार विधानसभा से इन्होंने ली सदस्यता⤵️

इसी तरह कोटद्वार से रीमा चौहान, गजेंद्र चौहान, नितिन चौहान, अनुराग रावत, अरुण नेगी, प्रदीप नेगी, अमन रावत, आशु रावत, रंजन नेगी, सुनील विश्वकर्मा, सोहन सिंह, सरोज देवी, संजय बिष्ट, बीना देवी प्रमुख रहे. हरिद्वार विधानसभा से गौरव भाटिया अनुज शर्मा, अनिल शर्मा, मुकेश कुमार, मोहन चंद भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!