केबिनेट मंत्री भरत चौधरी बोले सरकार की प्राथमिकता में गैरसैंण,विधायक अनिल नौटियाल बोले स्थाई राजधानी की ओर बढ रहे कदम।

केबिनेट मंत्री भरत चौधरी बोले सरकार की प्राथमिकता में गैरसैंण,विधायक अनिल नौटियाल बोले स्थाई राजधानी की ओर बढ रहे कदम।

भराड़ीसैण (गैरसैंण):-15 अगस्त 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला।

शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन भराडीसैंण में ध्वजारोहण को पहुंचे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। कहा कि,गैरसैंण के निरंतर विकास को लेकर सरकार प्रयासरत है,जिसके तहत एक तरफ विधानसभा परिसर में विभिन्न ढांचागत निर्माण कार्य संचालित हैं । वहीं विधानसभा परिक्षेत्र के गैरसैंण नगर सहित नजदीकी गांवों को सड़क सुविधाओं से जोड़ने के कार्य सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। बीबीरामजी पूर्व में मनरेगा नाम से संचालित कार्यों के तहत मजदूरी भुगतान में हो रही देरी को लेकर ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि मजदूरी व विकास कार्यों के भुगतानों को लेकर कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही है जिन्हें प्रदेश व केंद्र स्तर पर जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने कहा कि वर्तमान में भराडीसैंण में बद्री गाय संरक्षण केंद्र खोले जाने को लेकर 30 करोड रुपए की मंजूरी मिली है । वहीं गैरसैंण की प्रस्तावित झील की स्वीकृति की उम्मीद है ,जिस पर 100 करोड रुपए का खर्चा आएगा। वहीं ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने के सवाल पर अनिल नौटियाल ने दो टूक कहा की ग्रीष्मकालीन राजधानी का विकास इसी तर्ज पर आगे बढ़ाया जा रहा है,ताकी निकट भविष्य में स्थाई राजधानी बनाई जा सके ,जिसके लिए बुनियादी ढांचागत सुविधाएं लगातार मजबूत की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!