देहरादून में खुखरी से युवक की ह्त्या,मामा ने भांजे को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में फैली सनसनी।

देहरादून में खुखरी से युवक की ह्त्या,मामा ने भांजे को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में फैली सनसनी।

देहरादून:-10 नवंबर 2026

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून लगातार अपराधों का गढ़ बन रही है। ऐसी ही कुछ दिल दहला देने वाली खबर रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला अधोईवाला से सामने आ रही है, जहाँ पर संपत्ति विवाद के चलते मामा ने भांजे की खुखरी से वार कर ह्त्या कर दी है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला अधोईवाला निवासी 28 वर्षीय गौरव अपने छोटे मामा के बेटे भोली को दिवाली की मिठाई देने व उससे मिलने आया था। तभी इस दौरान गौरव का मामा नितिन वहाँ पर पहुँचा और उसने खुखरी से गौरव पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव में आया युवक भोली भी हमले में घायल हो गया। घायल युवक ने बताया कि गौरव के मामा ने उस पर खुखरी से सिर,गर्दन पर हमला किया जिससे हमले में उसकी मौत हो गई । परिजनों के मुताबिक परिवार में नानी की देखभाल और जमीन-मकान की संपत्ति को लेकर लंबे समय से मामा, भांजे का विवाद चल रहा था।

मृतक और घायल युवक नानी की देखभाल कर रहे थे, जिसको लेकर परिवार के अन्य सदस्यों से रंजिश चल रही थी। घायल युवक ने दावा किया है कि पहले भी विवाद को लेकर पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन इस पर कार्यवाही नहीं हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी नितिन और उसके बेटे रोहित को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!