देहरादून नशे में धुत कलयुगी बेटे ने चाकू से वारकर खत्म कर दी पिता की जिंदगी।
देहरादून:-10 नवंबर 2026
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां पर शराब की लत में एक नशेड़ी बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर ह्त्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पिता अपने बेटे को भांजे के साथ विवाद करने से रोक रहा था। इसी दौरान बेटे ने पिता पर हमला कर दिया जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के राजपुर थाना क्षेत्र सहस्त्रधारा रोड स्थित चलांग कुल्हन निवासी 62 वर्षीय नितिन राणा शराब के नशे का आदी है। बीते सोमवार को शराब के नशे में वह अपने भांजे ऋषभ के साथ विवाद कर रहा था। इस दौरान बेटे को विवाद व भांजे पर हमला करता देख उसके पिता मदन ने उसे रोकने के लिए पहुंचे लेकिन नशेड़ी बेटे ने उल्टा उन पर ही चाकू से हमला कर दिया।
बेटे के चाकू से हमला करने पर पिता मदन गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आस पास के लोगों द्वारा गंभीर स्थिति में कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ पर चिकित्साको ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नितिन राणा शराब पीने का आदी है।
आरोपी नितिन बीते दिन अपने पड़ोस में रहने वाले भांजे ऋषभ रावत से नशा करने के लिए रुपए मांग रहा था। ऋषभ ने रुपए देने से मना किया तो नितिन ने गुस्से में आकर उस पर दरांती से हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान बीच बचाव में आए पिता पर नितिन ने हमला हमला कर दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा नितिन राणा को हिरासत में लिया गया है।
