उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी में भूकंप के झटके किये गए महसूस।

उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी में भूकंप के झटके किये गए महसूस।

उत्तरकाशी:-16 जुलाई 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी विकासखंड मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने का एहसास होते ही लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर कई लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए। हालांकि, झटके कुछ ही सेकंड तक महसूस हुए और इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।

उत्तरकाशी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के मुताबकि, भूकंप का केंद्र भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत पिलंग गांव के जंगलों में भूमि से लगभग 7 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई है। कम तीव्रता होने के कारण जिले के अन्य क्षेत्रों में इसका विशेष प्रभाव नहीं देखा गया।

भूकंप की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया। विभिन्न तहसीलों, पुलिस थानों और संबंधित विभागों से तत्काल स्थिति की जानकारी जुटाई गई. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की जनहानि, भवन क्षति अथवा अन्य नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। फिलहाल, जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी,उत्तरकाशी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि,भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र पिलंग गांव के जंगलों में भूमि से लगभग सात किलोमीटर की गहराई पर था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई।जिले की सभी तहसीलों और संबंधित विभागों से सूचना प्राप्त कर ली गई है। कहीं से भी किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!