मौसम पर आस्था भारी:-हेमकुंड साहिब की यात्रा बर्फबारी के बीच जारी।

मौसम पर आस्था भारी:-हेमकुंड साहिब की यात्रा बर्फबारी के बीच जारी।

चमोली- 29 मई 2026

उच्च हिमालई लोकपाल घाटी में पवित्र सप्त श्रृंग हिम शिखरों की गोद में बसे सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब में आस्था संगम और दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह को समर्पित तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब धाम में मौसम की बेरुखी आस्था पर भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही हैं. दुनिया के सबसे ऊंचे गुरुद्वारे श्री हेमकुंड साहिब धाम में जहां बर्फबारी के बीच श्रद्धालु जो बोले सोनिहाल” वाहे गुरु जी के उद्घोष के बीच अपने गुरु महाराज जी के प्रति अगाध श्रद्धा और आस्था के साथ लोकपाल घाटी की कठिन और विकट चढ़ाई वाले आस्था पथ को पार कर सुगमता से हेमकुंड साहिब मत्था टेकने पहुंच रहे हैं,जहां सिख श्रद्धालु सप्त श्रृंग पर्वतों के मध्य स्थित पवित्र हिम सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर गुरु महाराज के दरबार में मत्था टेक रहे है, पहाड़ सहित मैदानी इलाकों में जहां इन दिनों हीट वेव की तपिश चल रही है तो वही हेमकुंड साहिब धाम में बर्फबारी के चलते श्रद्धालुओं को गुरु महाराज के दर्शन के साथ-साथ हिमपात के प्राकृतिक नजारों के भी दर्शन हो रहे हैं,जिससे श्रद्धालुओं की शारीरिक और मानसिक थकान पल भर में दूर हो रही है.

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सीनियर मैनेजर सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब यात्रा सुगमता के साथ सुचारु रूप से चल रही है,आने वाले एक जून से यात्रा में और तेजी आएगी जिसे देखते हुए ट्रस्ट ने तीर्थ यात्रियों के लिए सभी तरह की तैयारीयां पूरी की हुई है.

गौरतलब है कि श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा प्रतिवर्ष मई-जून माह में प्रारंभ होकर अक्टूबर तक चलती है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं.वहीं,श्रद्धा,आस्था और भक्ति के इस महापर्व को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चमोली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में यात्रा मार्ग पर बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए प्रमुख पड़ावों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक अभेद्य बनाने के लिए घांघरिया में आतंकवादी निरोध दस्ता (ATS) की भी तैनाती की गई है। एटीएस की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिली है। हर संभावित खतरे पर पैनी नजर रखी जा रही है।

बताते चलें कि, चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 23 मई शनिवार को पूरे विधि विधान के साथ खोल दिए गए थे,वहीं,कपाट खुलने से अब तक 19 हजार 558 श्रद्धालुओं ने मत्था टेक लिया है, जिसमे 11 हजार 777 पुरुष,6 हजार 425 महिला व 1 हजार 356 शामिल हैं।

वहीं, चमोली जनपद में ही स्थित भू बैकुंठ बद्रीनाथ धाम की बात करें तो कपाट खुलने से अब तक 6 लाख 68 हजार 159 श्रद्धालुओं ने बद्रीविशाल के दर्शन कर लिए हैं। जिसमे 3 लाख 96 हजार 611 पुरूष,2 लाख 39 हजार 246 महिला व 32 हजार 302 बच्चे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!