गोवा हादसा- उत्तराखंड के भी पांच युवकों की हुई मौत, सभी क्लब में थे कर्मचारी, हुई पहचान।

गोवा हादसा- उत्तराखंड के भी पांच युवकों की हुई मौत, सभी क्लब में थे कर्मचारी, हुई पहचान।

उत्तराखंड- 08 दिसम्बर 2025

गोवा के नाइट क्लब में लगी आग में उत्तराखंड के भी पांच लोगों की मौत हुई है। ये सभी उस क्लब में कर्मचारी थे, जहां आग लगी। इसमें जान गंवाने वालों में जितेंद्र सिंह, सुमित नेगी, मनीष सिंह, सतीश सिंह और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। इनमें मनीष सिंह चंपावत के रहने वाले थे। जबकि, जितेंद्र और सतीश सिंह टिहरी के रहने वाले थे।

गोवा के नाइट क्लब में बीते दिन लगी आग में उत्तराखंड के भी पांच लोगों की भी मौत हुई है। उत्तराखंड के रहने वाले ये सभी लोग उस नाइट क्लब के कर्मचारी थे जहां आग लगी थी। नाइट क्लब में आग लगने से जान गंवाने वालों में उत्तराखंड के रहने वाले जितेंद्र सिंह, सुमित नेगी, मनीष सिंह, सतीश सिंह और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में उत्तराखंड के पांच लोगों की सूचना मिलने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार की रात को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से फोन पर बातचीत कर जानकारी ली।

बताते चले गोवा के नाइट क्लब में भीषण अग्निकांड में मारे जाने वाले 20 नाइट क्लब के ही कर्मचारी थे। जिनमे सबसे अधिक संख्या उत्तराखंड के लोगों की है। बर्च बाई रोमियो लेन नाइट क्लब में आग लगने पर एक पर्यटक ने दावा किया कि डांस के दौरान आतिशबाजी की गई थी जिसके कारण वहां पर आग लगने की आशंका है। यह अग्निकांड पहली मंजिल पर हुआ जहां पर भीड़ अधिक थी और आग लगते ही वहां पर अफरा तफरी माहौल बन गया। लोग अचानक से ग्राउंड फ्लोर पर भागे लेकिन छोटे दरवाजों के कारण लोग बाहर नहीं भाग सके। जिससे लोग वहीं फंस गए जिसमें अधिकांश लोगों का दम घुट गया और उन्होंने दम तोड़ दिया।

गोवा नाइट क्लब आग में जान गंवाने वाले उत्तराखंड के 5 लोग⤵️

सतीश सिंह – रेस्टोरेंट कम नाइट क्लब के स्टाफ
सुरेंद्र सिंह – रेस्टोरेंट कम नाइट क्लब के स्टाफ
जितेंद्र सिंह – रेस्टोरेंट कम नाइट क्लब के स्टाफ
सुमित नेगी – रेस्टोरेंट कम नाइट क्लब के स्टाफ
मनीष सिंह – रेस्टोरेंट कम नाइट क्लब के स्टाफ
उत्तराखंड के पांचों लोग नाइट क्लब के स्टाफ थे: सतीश सिंह की पहचान उनके चचेरे भाई ने की है। इनके शव का पोस्टमार्टम किया जा चुका है. साथ ही इनके शव को इनके परिजनों को सौंप दिया गया है। सुरेंद्र सिंह की शिनाख्त स्टाफ के व्यक्ति विकास ने की है. इनके शव का भी पोस्टमार्टम किया जा चुका है। अभी इनका शव परिजनों को नहीं सौंपा गया है।जितेंद्र सिंह की पहचान इनके दोस्त ने की। इनके शव का पोस्टमार्टम अभी होना है। शव को सुरक्षित रख लिया गया है। सुमित नेगी की शिनाख्त साथ में काम करने वाले स्टाफर विकास ने की है। इनके शव का पोस्टमार्टम हो गया है। मनीष सिंह की पहचान इनके चचेरे भाई ने की है। इनके शव का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। शव अभी सुपुर्द नहीं किया जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!