हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा,पेड़ से टकराई बाइक,दो युवकों की मौत।

हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा,पेड़ से टकराई बाइक,दो युवकों की मौत।

हल्द्वानी:-18 सितंबर 2026

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी रामपुर रोड पर बेलबाबा क्षेत्र से आगे शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क से नीचे झाड़ियों में एक बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली, जबकि उसके पास दो युवक अचेत पड़े थे। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह कुछ राहगीरों की नजर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी बाइक पर गई। आसपास देखने पर दो युवक भी बेसुध हालत में मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर टीपी नगर चौकी की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुर्घटना देर रात हुई होगी। बाइक सड़क से नीचे काफी दूर तक झाड़ियों में जा पहुंची थी। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि तेज गति या किसी अन्य कारण से बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पहचान चेतन चौहान (25), निवासी फुलशुंगी, रुद्रपुर और वैभव छाबरा (24), निवासी नंद विहार कॉलोनी, फुलशुंगी, रुद्रपुर की मौत हो गई है। पुलिस को मौके से मिली बाइक का पंजीकरण नंबर (UK 06 BN 8480) बताया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे की परिस्थितियां जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!