गैरसैंण के बच्छुवाबाण जिला पंचायत सदस्य द्वारा क्षेत्र के मेधावियों के लिए सम्मान समारोह,स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की मजबूती को हर वर्ष होगा आयोजन-अनीता रावत
माईथान (गैरसैंण)- 26 मई 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला।
विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत बच्छुवाबाण क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य अनीता रावत द्वारा क्षेत्र की शैक्षणिक,खेल व विज्ञान गतिविधियों में अब्बल रहे विद्यार्थियों को सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कुसरानी तल्ली में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रधानगण,क्षेत्र पंचायत सदस्य, शिक्षकगण व अभिभावक उपस्थिति रहे।
समान समारोह में खनसर माईथान क्षेत्र के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के सभी पांच विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल रहे । जिसमें इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थियों के साथ ही राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाली खेल व विज्ञान प्रतिभाओं को भी प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व ट्रैकसूट प्रदान कर सम्मानित किया गया.समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों व खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी शाल भेंटकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मटुडा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसे आयोजनों से एक ओर जहां विद्यार्थियों का हौसला बढ़ता है,वहीं ऐसे विद्यार्थियों के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले शिक्षक गणों का भी मनोबल बढ़ता है।
जिला पंचायत सदस्य का संदेश⤵️
कार्यक्रम संयोजक जिला पंचायत सदस्य अनीता रावत ने कहा कि विद्यार्थियों के अंदर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना लगातार मजबूत होनी चाहिए ,इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी क्षेत्र की खेल, शिक्षा व विज्ञान प्रतिभाओं को सामूहिक रूप से सम्मानित करने के लिए अलग-अलग विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मेधावी व खिलाडी विद्यार्थियों को मिला सम्मान⤵️
हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में पीएम श्री इंटर कॉलेज कुसरानी तल्ली के मेधावी छात्रों में झूमाखेत के पारस 89.2 प्रतिशत,दीवाधार के प्रियांशु 85.2 प्रतिशत,कोट गांव की तनुजा व विद्या दोनों लगभग 81 प्रतिशत के साथ ही इसी विद्यालय की सोनाली कुसरानी,जितेंद्र कलचुंडा,ध्रूव माईथान,संदीप बच्चछुवाबाण व राजकीय इंटर कॉलेज लाटूगैर के विद्यार्थियों में टेटुडा की सुहाना ओर दिव्यांशी राउमावि झूमाखेत की मीनू राउमावि गोगिना के सुधांशु राजकीय इंटर कॉलेज नैल के विद्यार्थियों में करिश्मा यशोदा भारती व महावीर सहित 16 विद्यार्थियों सम्मानित किया गया।
इंटरमीडिएट में उच्च अंक प्राप्त करने वाले पीएम श्री इंटर कॉलेज कुसरानी तल्ली की झूमाखेत निवासी नेहा 88.2 प्रतिशत,राजकीय इंटर कॉलेज नैल की देवपुरी निवासी दिव्या 81.2 प्रतिशत के साथ ही कुसरानी इंटर कॉलेज की लामबगड निवासी भावना, कुसरानी निवासी अमित ,लाटूगैर कालीमाटी के कृष्णा व नैल इंटर कॉलेज के देवपुरी निवासी मोहन को सम्मानित किया गया।
खेल व विज्ञान प्रतियोगिताओं में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर के प्रतिभागी खिलाड़ियों में राजकीय इंटर कॉलेज लाटूगैर की छात्रा मालकोट निवासी आस्था, नैणी की लक्ष्मी,कालीमाटी के कृष्णा व राउमावि झूमाखेत की आरुषि के साथ ही इंस्पायर विज्ञान प्रतियोगिता की राष्ट्रीय प्रतिभागी राजकीय इंटर कॉलेज लाटूगैर की कालीमाटी निवासी दिव्या को सम्मानित किया गया।
शिक्षकगणव जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति⤵️
इस अवसर पर लाटूगैर के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह गुसाईं,गोगिना के देवेन्द्र सिंह मिंगवाल,खेल शिक्षक झुमाखेत उमेश बिष्ट ” बेदी”,लाटूगैर की कुमारी मुक्ता नेगी,सहित बच्चछुवाबाण क्षेत्र के प्रधानगणों में शामिल पूरनलाल कालीमाटी ,तेवाखर्क के हुकम सिंह बिष्ट,नैणी के गोपाल सिंह,टेटुडा की पुष्पा देवी,कोट की दर्शनी देवी ,कलचुंडा की रेनू देवी,कोलानी की कमला देवी,लामबगढ़ की मंजू देवी,बच्चछुवाबाण मल्ला की संगीता देवी,बच्चछुवाबाण तल्ला के दिनेश नेगी,दिवाधार की संगीता देवी,झूमाखेत की मुन्नी देवी,सारिंगगांव गांव की चंद्रा गिरी,झूमाखेत उत्तरी के दीपक सिंह ,जलचौरा के हीरा सिंह,नैल की शकुंतला देवी,देवपुरी की किरन देवी,मालकोट की पूजा देवी,कुशरानी की क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला देवी,देवपुरी के महिपाल सिंह व कोट के जगदीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
