उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक भारी बारिश का यलो अलर्ट किया जारी।
उत्तराखंड़:-04 अगस्त 2026
मौसम विभाग द्वारा देहरादून और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट के साथ आगामी 7 अगस्त तक पर्वतीय जनपद देहरादून,चमोली रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, चंपावत और नैनीताल के अनेक स्थानों में हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में अगले कई दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून केंद्र ने 4 अगस्त से 7 अगस्त तक राज्य के विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश,गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं राज्य के पर्वतीय जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर पड़ सकते हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
5 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों में गरज-चमक और तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना है।
6 अगस्त को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज बारिश का दौर रहने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
7 अगस्त को मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पर्वतीय जिलों में गरज-चमक और तेज बारिश तथा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में आकाशीय बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
