नैनीताल में बड़ा हादसा: होटल की खिड़की से 20 फीट नीचे गिरा मासूम,गंभीर हालत में दिल्ली रेफर।
नैनीताल:-05 जुलाई 2026
उत्तराखण्ड के नैनीताल में मध्य प्रदेश से घूमने आए पर्यटक का 3 वर्षीय बालक 2 मंजिल से गिरकर गंभीर घायल। बच्चे को पहले हल्द्वानी और फिर दिल्ली रैफर किया गया।
मध्य प्रदेश निवासी विशाल सैनी अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। आज सवेरे मल्लीताल के एक होटल के कमरे में उनका तीन वर्षीय पुत्र गौरांत खेल रहा था। परिजनों का ध्यान कुछ क्षण के लिए हटा, तभी गौरांत खिड़की से करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। बच्चे के गिरते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
इसके बाद स्थानी लोगों ने घायल अवस्था में बालक को बी.डी.पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गौरांत को हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया गया।इमर्जेंसी में तैनात डॉ.सुनील परिहार ने बताया कि बच्चे के सिर और गर्दन पर गंभीर चोट आई, जिसके कारण बच्चे को हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया गया है।
