नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी,पॉक्सो में मुकदमा दर्ज।

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी,पॉक्सो में मुकदमा दर्ज।

रामनगर (नैनीताल)-21 दिसम्बर 2025

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दो नाबालिग आरोपियों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। धमकियों से भयभीत किशोरी कुछ समय तक चुप रही,लेकिन बाद में उसने साहस जुटाकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।किशोरी की आपबीती सुनते ही परिजन तुरंत रामनगर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीओ सुमित पांडे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कराई जा रही है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानून के तहत नियम अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!