चमोली ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन,गैरसैंण ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत बनीं प्रमुख संगठन की जिलाध्यक्ष।

चमोली ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन,गैरसैंण ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत बनीं प्रमुख संगठन की जिलाध्यक्ष।

चमोली-16 मई 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत.

चमोली जनपद के ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी का आज शनिवार को गठन किया गया। इस दौरान चमोली जनपद के विभिन्न विकासखंडों के ब्लॉक प्रमुखों की मौजूदगी में पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराया गया.चुनाव कार्यक्रम देहरादून स्थित उत्तराखंड प्रदेश प्रधान संगठन के कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया।

बैठक में गैरसैंण, दशोली, नारायणबगड़, देवाल, नंदानगर व कर्णप्रयाग विकासखंडों के ब्लॉक प्रमुख शामिल हुए। इस अवसर पर सभी की सहमति से गैरसैण की ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत को ब्लॉक प्रमुख संघ संगठन जनपद चमोली का जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं, नंदानगर ब्लॉक प्रमुख हीमा देवी को जिला उपाध्यक्ष, कर्णप्रयाग ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी को जिला महामंत्री, दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता बेडवाल को जिला कोषाध्यक्ष, देवाल ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह रावत को संगठन मंत्री व नारायण बगड़ ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला को कार्यकारिणी सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया.बैठक में गैरसैंण,दशोली,नारायणबगड़,देवाल नंदानगर,कर्णप्रयाग विकासखंडों के ब्लॉक प्रमुख शामिल हुए।

बैठक में गैरसैंण ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी,कर्णप्रयाग ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी,दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता बेडवाल,नंदानगर ब्लॉक प्रमुख हीमा नेगी,नारायणबगड़ ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला,देवाल ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत मौजूद रहे.जिनके द्वारा चुनाव संबंधी एक हस्ताक्षर युक्त पत्र भी जारी किया गया है।

गौर हो कि,इससे पूर्व गैरसैंण ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पूर्व में हुए प्रमुख संगठन के चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए थे, उन्होंने आरोप लगाया था कि,उन्हें सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि विगत 12 मई 2026 को विकास खण्ड सभागार कर्णप्रयाग में कतिपय प्रमुख क्षेत्र पंचायत जनपद चमोली द्वारा प्रमुख संगठन की बैठक आहुत की गयी,जिसमें ब्लॉक प्रमुख जोशीमठ को निर्विरोध प्रमुख संघ जनपद चमोली का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि जनपद चमोली में प्रमुख संघ के अध्यक्ष का चुनाव के सम्बन्ध में उन्हें कोई भी सूचना नहीं दी गयी थी। दुर्गा रावत ने बताया कि,उन्हें केवल जानकारी दी गयी थी कि जनपद चमोली के प्रमुख संगठन की बैठक आयोजित की गई है.प्रमुख संगठन जनपद चमोली के अध्यक्ष पद के चुनाव किये जाने की कोई भी सूचना उन्हें नहीं दी गयी थी, उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी भी संगठन के चुनाव के नियम के विरूद्ध है जिसकी मैं निंदा करती हूं। इसके बाद दुर्गा देवी ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रमुख संगठन जनपद चमोली के अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश कर दी थी।

बताते चलें कि, विगत 12 मई को जनपद चमोली के विकासखंड प्रमुखों की कर्णप्रयाग ब्लाक सभागार में एक बैठक आयोजित हुई थी जिसमे सर्वसम्मति से ज्योतिर्मठ विकासखंड के ब्लाक प्रमुख अनूप सिंह नेगी को जिला प्रमुख संगठन का जिलाध्यक्ष चयनित गया था। जिसमें जिले के सभी ब्लाक प्रमुख मौजूद रहे थे। इस बैठक में ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला,तेजपाल रावत, प्रवीण पुरोहित, हिमा नेगी, विनीता देवी, दीपिका मैखुरी, राजी देवी, अनूप सिंह नेगी मौजूद थे। वहीं अब एक बार फिर से ब्लॉक प्रमुखों द्वारा जिला अध्यक्ष प्रमुख संगठन का चुनाव किया गया व दुर्गा रावत को जिला अध्यक्ष प्रमुख संगठन जनपद चमोली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!