आज उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना,रेड अलर्ट जारी।

आज उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना,रेड अलर्ट जारी।

देहरादून-10 जुलाई 2026

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई संपर्क मार्क मलबा और बोल्डर गिरने से बार-बार बाधित हो रहे हैं। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं.उत्तराखंड मौसम विभाग ने मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं गरज व चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.वहीं,देहरादून,हरिद्वार,पौड़ी एवं बागेश्वर जनपदों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। जबकि राज्य के शेष जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है,जिसके लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया। भारी बारिश को देखते हुए चंपावत, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, पिथौरागढ़,नैनीताल, चमोली, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल में आज एक से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!