लाटूगैर इंटर कालेज से निर्माण सामग्री चोरी अभिभावक संघ ने की कार्यवाही की मांग।

लाटूगैर इंटर कालेज से निर्माण सामग्री चोरी अभिभावक संघ ने की कार्यवाही की मांग।

माईथान (गैरसैंण)-13 जुलाई 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला.

कुछ लोग शिक्षा सेवा को परम धर्म मानकर सहयोग करते हैं ,तो कुछ लोग शिक्षा के मंदिरों में भी चोरी करने से नहीं चूकते। विकासखंड गैरसैंण के राजकीय इंटर कालेज लालाटूगैर में विद्यालय की साज सज्जा की निर्माण सामग्री चोरी किए जाने पर अभिभावक संघ ने पुलिस विभाग से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

दरअसल राजकीय इंटर कालेज लाटूगैर में स्वयंसेवी संस्था सुविधा इंटरनेशनल द्वारा मरम्मत व पेंटिंग का कार्य किया जा रहा था,जिसके तहत विद्यालय के कक्षों की उबड- खाबड फर्श पर टाईल बिछाने का कार्य किया जा रहा था,इस दौरान विद्यालय परिसर में रखी हुई 21 पेटी टाइल चोर उड़ा ले गए।

घटना को लेकर प्रधानाचार्य प्रेम सिंह गुसांई ने कहा कि कार्य स्वयंसेवी संस्था द्वारा किया जा रहा है मामले में उनके द्वारा शिकायत संबंधी कार्यवाही की जाएगी। अभिभावक संघ के अध्यक्ष पुष्पराज नेगी व एसएमसी अध्यक्ष जय सिंह नेगी ने कहा कि विद्यालय जैसी सार्वजनिक संस्था में दूर दराज की संस्थाएं विधार्थियों की सुविधा बढाने को बेहतर वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है ,वहीं बुरी नीयत वाले लोग चोरी करके क्षेत्र को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने मामले में पुलिस विभाग से सख्त सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!