उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट,पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में कोहरा।

उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट,पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में कोहरा।

उत्तराखंड-14 जनवरी 2026

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ से मैदान तक असर.उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में फिलहाल दो दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम करवट ले सकता है। इससे खासकर पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। लंबे समय से शुष्क मौसम के कारण प्रदेश में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं।

बुधवार को पहाड़ी इलाकों में दिन के समय धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही। सर्द हवाओं के चलते ठंड में इजाफा हुआ। शाम के समय आसमान साफ जरूर हुआ, लेकिन ठंड का असर बना रहा।

पहाड़ों में पाला, मैदानों में कोहरा⤵️

पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के साथ पाला पड़ने से परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

येलो अलर्ट और बारिश-बर्फबारी की संभावना⤵️

ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कुल मिलाकर, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा और उसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!