पौड़ी जनपद के देवार गांव में गुलदार के हमले से बाल बाल बचा 4 वर्षीय बालक, क्षेत्र में दहशत का माहौल।

देवार गांव में गुलदार के हमले से बाल बाल बचा 4 वर्षीय बालक, क्षेत्र में दहशत का माहौल।

पौड़ी गढ़वाल- 02 दिसम्बर 2025

पौड़ी जिले क्षेत्र गुलदार का आतंक पहाड़ी क्षेत्रों में थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक विभिन्न क्षेत्र से आ रही गुलदार के हमलों की घटनाओंएए से पहाड़ी क्षेत्रों में लोग खौफ जदा है। अब विकासखंड कोट के देवार गांव में आंगनबाड़ी केंद्र से घर लौट रहे एक बच्चे पर गुलदार द्वारा हमले किए जाने की घटना सामने आई है। जहां घात लगाए गुलदार ने बच्चे के ऊपर छलांग तो लगाई, लेकिन आंगनवाडी के बच्चों के साथ अन्य आंगनवाड़ी महिला कार्मिक होने के कारण वह बच्चे पर झपट नहीं पाया। लेकिन गुलदार के हमले से बच्चे पर नाखून के निशान आ गए। घटना आज मंगलवार को लगभग 12:30 की बताई जा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह रावत ने बताया कि रोज की भांति बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र से घर वापस आ रहा था। उसकी मां भी उसे लेने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र को जा रही थी। वही चार से पांच बच्चे इस आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ते हैं जिनके साथ आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ती भी थी। इतने में एक बच्चा थोड़ा आगे हो गया इतनी ही देर में घात लगाए गुलदार ने उस पर ऊपर से छलांगा मार दी। गनीमत रही की साथ में गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा हो-हल्ला करने पर गुलदार वहां से भाग गया,लेकिन घटना में 4 वर्षीय एक बच्चे के सिर पर गुलदार के नाखूनों से खरोंच लग गई. आनंन फानन में बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया गया है.

जिला चिकित्सालय कि चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की हालत ठीक है, हालांकि उसके सर पर हल्की सी खंरोंच आई है. जिसकी प्राथमिक चिकित्सा कर बच्चे को घर भेज दिया गया है. वहीं क्षेत्र में घटना से दहशत का माहौल है ग्रामीणों ने गुलदार की आतंक से निजात दिलाने के लिए गुलदार प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!